Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : मंत्री बन्ना गुप्ता के हर गतिविधि पर नजर रखने वाले भाजपाई विकास सिंह भला कैसे चुप रहे ऐसा हो ही नही सकता मंत्री बन्ना गुप्ता ने जब झारखंड के हालिया राजनीतिक उथल पुथल पर पूर्व मंत्री चंपई सोरेन पर तंज कसा तो भाजपाई विकास से एकदम रहा नही गया. और उनका बन्ना गुप्ता के विरोध में अंदर का भूत जाग गया. और उन्होंने ने मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड के टाइगर एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अगर विभीषण है तो बन्ना गुप्ता को भी मीरजाफर कहना गलत नहीं होगा। भाजपाई विकास सिंह…
जमशेदपुर : झारखंड का इतिहास जब भी लिखा जायेगा, चम्पाई सोरेन का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा, जिस पार्टी और माटी ने उनको सबकुछ दिया उसको ठुकराकर, अपने आत्मसम्मान को गिरवी रख कर वे सरकार को तोड़ने का कार्य कर रहें थे लेकिन समय रहते जब चीजें सामने आ गई तो सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहें है जबकि हकीकत हैं कि वें अपनी करनी पर पछतावा कर रहें है और मुँह छुपा रहें हैं! आदरणीय गुरूजी ने एक साधारण व्यक्ति को जमशेदपुर से निकाल कर पहचान दी, उनको मान सम्मान दिया, हर संभव मदद किया, पार्टी में…
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उर्विता के तत्वावधान में गोल्डन आइरिस जिंग रेस्टोरेंट, गोलमुरी में सावन महोत्सव 2024 धूमधाम से मनाया गया जिसमें 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया । संस्था की ओर से सभी महिलाओं का स्वागत संस्था के निर्देशिका संगीता जयकुमार ने किया। सावन महोत्सव – 2024 समारोह को संबोधित करते हुए उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा ने कहा कि उर्विता संस्था पर्यावरण की रक्षा हेतु नवाचार योजना एवं नई तकनीक के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। हम सभी गृहणियां घर पर कचड़े का सुरक्षित निपटारा करके, किचन गार्डन बनाकर और समय-समय पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम…
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी की मौत हो गई है। घात लगाए आतंकियों ने दादू इलाके में तब सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया, जब वे नियमित गश्ती पर थे। आतंकियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
जमशेदपुर : पुर्व सांसद की बेटी के मौत पर मनोज मांझी ने शोक व्यक्त किया. आपको बताते चलें कि बीते सप्ताह पुर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की बेटी का अंकिता का इलाज के दौरान मौत गया था. जिसकी जानकारी मिलने के बाद।जनता सेवा समिति के संरक्षक एवं युवा जदयू प्रदेश सचिव मनोज मांझी उनके आवास पर पहुंच कर शोक-संतप्त व्यक्त कर परिवार एवं बच्ची की मां पूर्व सांसद सुमन महतो से मिलकर ढांढस बधाया. और उन्हें अस्वासन दिया की हम सब हमेशा आपलोगों के साथ है।
रांची : चंपाई सोरेन पर पार्टी जल्द एक्शन ले सकती है। अंदरखाने की खबर है कि पार्टी उनसे इस्तीफा मांग सकती है, वहीं झामुमो से निलंबित भी किया जा सकता है। दरअसल जिस तरह से खुले तौर पर चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर बागी तेवर दिखाते हैं,उससे पार्टी ना सिर्फ हैरान है, बल्कि बेहद नाराज भी है। चंपाई सोरेन फिलहाल दिल्ली में है, ऐसे में उनके रांची लौटने पर पार्टी एक्शन ले सकती है। वैसे चंपाई सोरेन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जिस तरह के बोल उनकी तरफ से सामने आ रहे हैं, उससे एक…
गिरिडीह : 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जानकारी के मुताबिक रामदयाल ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है.संभव है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस इस मामले पर जानकारी साझा करेगी।रामदयाल महतो का आत्मसमर्पण कराने में उसके बेटे बैजनाथ महतो की खास भूमिका बतायी जा रही है.पुलिस सूत्रों की मानें तो रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा कई वर्षों से संगठन के लिए काम रह रहा था। उसका दस्ता पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, डुमरी, टुंडी समेत कई इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम…
जमशेदपुर : ग्वालाबस्ती बडा हनुमान मन्दिर से, बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में अपने घर पर मालिकाना हक की माग को लेकर विभिन्न बस्तियों मे जाकर बस्तीवासियो के बीच जागरण अभियान चलाया गया. जो नीलडीह, बिरसा नगर के विभिन्न रlस्तो से गुजरते हुये बिरसा नगर सन्डे मार्केट पहुचाl जहा एक सभा मे तब्दील हो गया. सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओ ने कहा कि जो लीज समझौता 2005 मे झारखण्ड सरकार तथा टाटा स्टील के बीच हुआ था। उसकी अवधि 2025 मे समाप्त हो रहा है. नया लीज समझौता मे 117 बस्तियों मे बसे लाखो लोगो के घर का…
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कसारा घाट खंड में दूध के एक टैंकर के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे तेज गति से आ रहा टैंकर लोहे के एक ‘बैरियर’ से टकराकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। शाहपुर उपखंड पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मिलिंद शिंदे ने बताया, ‘‘टैंकर…
बोकारो: 15 अगस्त को जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था. वहीं, उस शाम बालीडीह थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय महिला को सामुहिक दुष्कर्म की नियत से चार दरिंदों ने अपहरण कर लिया. महिला दो बच्चे की मां है. मामला तब प्रकाश में आया जब किसी तरह दरिंदों की चंगुल से भागकर 17 अगस्त की शाम मदहोशी की हालत में घर पहुंची. पति तथा परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने बालीडीह थाना पुलिस से संपर्क किया. महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। शाम को दुकान से…