Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के बेल बगान में दीपक कुमार महतो के घर पर कुछ अपराधी प्रवृति के लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जमा हुए थे।
पश्चिम बंगाल। आरजे कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप पर हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस घटना का पूरे देश में व्यापक विरोध हो रहा है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस घटना की जांच सीबीआई कर रही है। कुछ आरोपियों को पकड़ा भी गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 5 ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसे जानकार आपकी रुह कांप जाएगी। महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत के साथ क्रूरता करने का भी रिपोर्ट में…
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के बैकुंठनगर रोड नंबर 4 में विधवा भाभी को जलाने का प्रयास करने का एक मामला शनिवार को सामने आया है. भाभी को कमरे में बंद कर जलाने की पूरी तैयारी कर ली गयी थी, लेकिन सूचना पर ऐन वक्त पर स्थानीय लोगों और पुलिस के पहुंच जाने के कारण भाभी को बचा लिया गया है. भाभी को जलाने की योजना बनाने का आरोप देवर अमरेंद्र सिंह और देवरानी पर लगाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों विधवा भाभी को कई दिनों से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ मारपीट…
बाहरागोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के बड़सोल मंडल के अध्यक्ष रघुनाथ दास के पिता का कुछ दिनों पूर्व दुखद निधन हो गया था। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने रघुनाथ दास के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में साहस प्रदान करने की कामना की। इस दौरान उनके साथ संजय शुक्ला,कुणाल शीट,रोनी महेश्वरी,शुभाशीष करण,अनूप राऊत,उमेश राऊत,जीत सिंह, देवोब्रोतो पति,ऋतिक कर, भी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने एक नयी उपलब्धि हासिल की है। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय वर्ष 2020 से ही विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी डिग्री कोर्स के अंतर्गत बी. फार्मा और डी. फार्मा के कोर्स का संचालन कर रहा है। फार्मा शिक्षण के क्षेत्र में उस समय इस कोर्स के तहत नामांकन के लिए अवसर प्रदान करवाने का गौरव प्राप्त करने वाला नेताजी सुभाष पहला निजी विश्वविद्यालय है। इसी कड़ी में अब विश्वविद्यालय को फार्मेसी में एम. फार्मा का कोर्स…
बिहार का पहला राजकीय खेल अकादमी बनकर तैयार, नीतीश कुमार ने लिया निर्माणाधीन राजगीर स्टेडियम का जायजा
Bihar Sports Academy : नालंदा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया. सीएम नीतीश के साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे. नालंदा के मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद थे.. मुख्यमंत्री राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य पथ में लंबे अर्से से बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज, राज्य के पहले नवनिर्मित राजकीय खेल अकादमी और निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया. साथ ही खेल अकादमी के नवनिर्मित भवनों, इंडोर और आउटडोर खेल मैदान आदि का निरीक्षण किया। विश्व खेल दिवस के मौके पर राज्य के इस पहले खेल अकादमी का उद्घाटन होना तय है। खेल अकादमी…
तेजस्वी यादव पर तंज, पॉलिटिकल प्लान पर यह कहा मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की रिहाई हो गई है और वह बेउर जेल से बाहर आ गए हैं. सबको इंतजार था कि जेल से निकलने पर वह क्या कहते हैं. उत्साहित समर्थकों से घिरे अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर टिप्पणी की है जो उन्होंने अनंत सिंह की रिहाई को लेकर कहा था. अनंत सिंह ने ये बातें न्यूज 18 से खास बातचीत में कहीं.. पटना : अनंत सिंह आज सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर बेउर जेल से बाहर आ गए. इस मौके पर समर्थकों…
उत्तर प्रदेश : यूपी के उन्नाव में चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. यहां आरोपियों ने लोगों को 15 दिन में पैसे डबल करने का लालच दिया था. इसके बाद कुछ दिन तक कुछ लोगों को पैसे दिए. जब इस ऑफर के लालच में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे लगा दिए तो करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार हो गई। उन्नाव में 15 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर चिटफंड कंपनी करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई. कंपनी ने किसी के पैसे हफ्तेभर में तो किसी के 10 दिन में डबल करने…
रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार देर रात रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र स्थित गैगदा हरियाटी टोला के पास की है, जहां रांची के धुर्वा के रहने वाले दो युवकों की जान चली गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये, घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों में सोनू ओझा और भोला बिट्टू शामिल है ! अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरायी कार घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक कार में सवार होकर चार लोग…
। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की छठवीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कृतज्ञ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने…