Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : स्वंत्रता दिवस के इस महापर्व मे हर साल की तरह इस साल भी बारीनगर मे युवा नेता सोनू खान & टीम द्वारा झंडातोलन झामुमो के तेज़ तरार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बब्बन राय द्वारा फहराया गया । बब्बन राय हर साल हमारे बीच आकर इस महापर्व को मनाते हैँ । बारीनगर वासिओ को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने एकता भाईचारे का सन्देश दिया । इस मौक़े पर मुख्य रूप से झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बब्बन राय, झारखण्ड क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सैयद मुजफ्फरुल हक़, मुखिया छोटा टुडू,युवा नेता सोनू खान,झामुमो वरिष्ठ नेता दारा साहजहां,समीम…
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर S.N.C KIDS WORLD PLAY SCHOOL में स्वतंत्रता दिवस मनाई गई, इस कार्यक्रम में अतिथि के साथ साथ स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम के माध्यम से S.N.C KIDS WORLD PLAY SCHOOL की प्रिंसिपल मिताली चौधरी के द्वारा बच्चों को यह बताया गया कि यह स्वतंत्रता दिवस हम क्यों मनाते हैं, इस आजादी को पाने के लिए कई महापुरुष व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दे दी, इस आजादी को संजो के रखने के लिए ईमानदारी और सच के राह पर चलने की आवश्यकता…
जमशेदपुर : देश की आज़ादी के 78 वे वर्षगांठ के शुभअवसर पर टेल्को कांग्रेस कार्यालय मे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टेल्को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार (बबलू) उपस्थित हुए, इस कार्यक्रम में टेल्को मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष, जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय लाल, कांग्रेस पार्टी के सचेतक सतीश, टेल्को प्रखंड उपाध्यक्ष संध्या ठाकुर, टेल्को प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, श्याम, दयाल सहित गणमान्य लोगो ने अपने अपने बिचार रखे. उसके बाद सभी उपस्थित अगूंतक मेहमानों, बच्चो के बिच मिठाई बितरत किया गया और स्वतंत्रता दिबस की शुभकामनाये दी गई।
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिऐशन कोल्हन परिवार, झारखण्ड की तरफ से 78 वां स्वतंत्रता दिवस मे झण्डोतलन कार्यक्रम हमारे कोल्हान व्यापार प्रमुख सतोष पोदार जी के कार्यलय मे बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर कोल्हान अध्यक्ष रवि राज दुबे ने झंडोत्तोलन किया और सभी को सम्बोधित करते हुए एकता, भाईचारा का पैगाम दिया. इस दौरान सरबजीत सिह, आर के पाण्डेय, सुभाष घोष, सैयद मुजफ्फरूल हक, फारुक, अमित, प्रमोद, महेंद्र, धनजीत, सुभाष, यदाव, सुशान्त, सतोष, खुर्शिद आलम, साजिद एव सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गोलमुरी बाजार में जदयू युवा प्रदेश सचिव मनोज मांझी ने अपने कार्यालय के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया. जिसमें मुख्य अतिथि जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह एवं कौशल कुमार, बिट्टु दुबे एवं जनता सेवा समिति के सभी कार्यकर्त्ता ने तिरंगे को सलामी दी।
जमशेदपुर : तुलसी भवन प्रागंण में आजादी के ७८ वें वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर मुनका के अलावे कार्यक्रम को संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, कार्यकारिणी के वंदे शंकर सिंह, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने संबोधित किया. जबकि महिला साहित्यकार डाॅ० रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, अरुणा भूषण एवं विजयालक्ष्मी वेदुला द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम का संचालन संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन…
जमशेदपुर : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ कि ओर दिनेश साह की अध्यक्षता में से स्वतंत्रता दिवस 78 वां 15 अगस्त बड़े हर्षोल्लास मनाया गया गोंड समाज के फाउंडर स्व राम प्रसाद के निवास स्थान पर उनके पुत्र मनोज प्रसाद और उनकी बहु अंजु देवी ने नियर ले आउट सीतारामडेरा हेल्थ डिपार्टमेंट ऑफिस 292 घर नम्बर पर मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के महिला अध्यक्ष नीतू कुमारी ने अपने हाथों के द्वारा झंडोत्तोलन किया. इसके बाद समाज के बच्चों ने जन गण मन अधिनायक जय हे जय हे भारत भाग्य विधाता के…
जमशेदपुर : भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने निवास पर झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर श्री पोद्दार ने कहा कि पाकिस्तान में जितनी जमीन है, उससे अधिक जमीन तो भारत मे वक्फ़ बोर्ड के पास है। पूर्व में वक्फ बोर्ड बनाकर भारत में एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश की गयी। जबकि हमारे संविधान में वक्फ़ का कहीं कोई जिक्र तक नहीं है। कहा कि अब समय आ गया है कि वक्फ़ बोर्ड को समाप्त कर दिया जाए। बताया कि वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की मांग उन्होंने ट्वीटर के माध्यम…
जमशेदपुर : बारीगोड़ा की एक बैठक आज हनुमान मंदिर पर हुई जिसमें पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा दिया गया और नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें सबकी सह्मिति से मुख्य संरक्षक में समाज सेवी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य तरुण डे।को चुना गया दुबराज नाग को पुनः अध्यक्ष बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष – विक्की मिश्रा बिनोद गिरी उपाध्यक्ष – शिवनारायण रजक, उपेंद्र सिंह नितेश सिंह, महामंत्री – नीरज कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री – अभिमन्यु गोसाई, सुमन दुबे मीडिया प्रभारी – शैलेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष – वीरेंद्र प्रसाद सिंह, आनंद चौधरी बैठक में मुख्य रूप से मुखिया सुनीता नाग, उप…
जमशेदपुर : भाजपा गोलमुरी मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौशाद खान के द्वारा न्यू डेवलपमेंट एरिया यूबीसी मैदान के नजदीक झंडातोलन कराया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा झंडातोलन किया गया. जिसमे गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, तीन प्लेट गुरुद्वारा के प्रधान, गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रोबीर चाटर्जी राणा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, गोलमुरी मंडल के पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमिश अग्रवाल, बारीडीह मंडल के पूर्व महामंत्री कुमार अभिषेक, गोलमुरी मंडल के कार्यकर्त्ता और अल्पसंख्यक के कार्यकर्त्ता शामिल थे।