Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने बिरसानगर जोन न. 2B एवं 3E स्थित सामुदायिक भवन में वैष्णव समाज के लोगों के साथ बैठक कर जनहित से जुड़ी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण की दिशा में सार्थक प्रयास को लेकर उन्हें आश्वस्त किया. उक्त बैठक में, माताओं-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही एवं भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, गौतम गोप, दिनेश और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बिहार : जहानाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। बाबा सिदेश्वर नाथ के मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हजारीबाग। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड में तैनात हवलदार चौहान हेंब्रम की हत्या कर कैदी शाहिद अंसारी फरार हो गया है. घटना सोमवार सुबह की बतायी जाती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है। सीमावर्ती इलाके को सील कर एक-एक गाड़ियों की जांच की जा रही है।
RANCHI : झारखंड मंत्रालय के नेपाल हाउस में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक ज्वाइंट सचिव अनिल प्रसाद के दफ्तर में आग लगी है। बता दें कि तीन दिन की छुट्टी के बाद दफ्तर खुला था। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कमरा नंबर 211 जल गया है। एसी, कुर्सी, टेबल समेत कई सामान जल गये हैं। आग लगने से सरकारी फाइलों का भी नुकसान हुआ है।
जमशेदपुर : झारखंड सरकार महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण “Implementation of Mission Vastsalya & JJ Act” के लिये राज्य से पांच लोगों को चुना गया है जिसमें शहर के चर्चित अधिवक्ता एवं सी डब्लू सी के सदस्य गुड्डू हैदर को भी चुना गया है. यह प्रशिक्षण 21 अगस्त से 23 अगस्त तक NIPCCD नई दिल्ली के परिसर में कई जाएगी।आने जाने ठहरने का व्यवस्था NIPCCD नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा।
जमशेदपुर : केबुल मुखी समाज गोलमुरी की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह -2024 का आयोजन सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में गोलमुरी उत्कल समाज हॉल में सम्पन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में इस वर्ष विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में 10 वीं और 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए डॉ वैष्णव चरण मुखी सरायकेला जो हिंदी के प्रोफेसर है तथा बाल साहित्य पर…
जमशेदपुर। आजादी का उत्सव मनाने और हर घर तिरंगा अभियान’ का संदेश लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोटका विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल समेत हजारों युवा कार्यकर्ता मुख्यरूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है। जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजयुमो की तरफ से तिरंगा…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की नवगठित कमेटी में गोलमुरी मंडल निवासी प्रेम झा को मीडिया प्रभारी एवं पप्पू उपाध्याय को गोलमुरी मंडल के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रविवार को गोलमुरी क्षेत्र के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त दी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, युवा कार्यकर्ता रंजीत सिंह, दीपक प्रताप सिंह,…
जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा आज बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में शिक्षा के छेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल किए समाज के बच्चो को समाज के सितारे से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष सुरेश कांटिया के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप मुरारका, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, समाजसेवी डॉ आर के अग्रवाल, श्री कमल अग्रवाल, घाटशिला शाखा अध्य्क्ष सुनील जैन, जुगसलाई शाखा अध्य्क्ष लिप्पु शर्मा उपस्थित थे। शाखा…
जमशेदपुर : बिहार से ही अलग हुए राज्य झारखंड में ही यहां के जन्मे लोगो को बाहरी कहना झारखंड की राजनीति में आम हो गया है आए दिन कोई ना कोई नेता बाहरी को भगाने का नारा देते रहे है पर अब पानी सिर के ऊपर से बह गया जब है मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बिहारी को घुसपैठ कह दिया और वर्तमान में झारखंड में बांग्लादेश का मामला चल रहा है ऐसे वक़्त में बिहारी को घुसपैठ कहना साफ़ है कि बिहारी की तुलना बांग्लादेशी से की जा रही है और सदन में झारखंड के मुख्यमंत्री और…