Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने 9 जून को हुई चोरी की घटना में एक आरोपी को आभूषण और नकदी के साथ धर-दबोचा है. इसका खुलासा डीएसपी हेडक्वार्टर वन की ओर से पत्रकार सम्मेलन में किया गया. डीएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में आजादनगर रोड नंबर 14 की रहने वाली नजमुन निशा की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया था. जांच में हुआ आरोपी का खुलासा घटना की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की जानकारी ली. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी…
रांची: कथित जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोपों में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश की सेवा का अवसर मिलने पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देती हूँ। मुझे उम्मीद है कि देश उनके नेतृत्व में विकास के नए आयाम छुएगा। https://youtu.be/IwYBblLXE_4
रांची: सुखदेवनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात विद्यानगर में छापेमारी कर 27 पुड़िया गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है। गांजा की खरीद-बिक्री करने की सूचना एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली थी। इस पर शनिवार रात 10 बजे पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी भागने लगे। लेकिन जवानों ने खदेड़कर एक को दबोच लिया।
जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 124 वें शहादत दिवस पर सोपोडेरा बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। कमलेश ने बताया कि वीर शहीद बिरसा मुंडा विदेशी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए उनके समर्पण और सेवाभाव को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।” भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। https://youtu.be/IwYBblLXE_4
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही एक्शन मोड में दिख रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही और विभिन्न मामलों के आरोपी चार अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई को मंजूरी दी। शुक्रवार को सीएम के तेवर का अंदाजा लगाया जा सकता है की कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने सिविल सर्जन समेत अलग-अलग विभागों के चार अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। इनमें से तीन अधिकारी झारखंड प्रशासनिक सेवा के हैं। इन तीन अधिकारी में…
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री दीपक बिरुवा ने फीता काटकर आईसीयू का किया उद्घाटन चाईबासा : चाईबासा शहर के प्रतिष्ठित मूंधड़ा अस्पताल में क्लाउड आईसीयू केंद्र खुला। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय मंत्री दीपक बिरुवा ने फीता काटकर किया। मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि चाईबासा शहर के मरीजों को जल्द ही इसकी सुविधाएं मिलने लगेंगी। शहर में अस्पताल खुलने के बाद से लगातार नई-नई सुविधाएं बढ़ी हैं। मरीजों के इलाज की सुविधाओं को लेकर लगातार नई नई व्यवस्थाए की जा रही है। शहर में आईसीयू नहीं होने क्रिटिकल मरीजों…
झारखंड : गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर शंभू गंझू उर्फ रवि गंझू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। उसके ऊपर चतरा, लातेहार, गुमला में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी घाघरा थाना के दीरगांव स्थित झलकापाठ कारासिली जंगल से हुई है। https://youtu.be/IwYBblLXE_4 गिरफ्तार नक्सली के पास हथियार नहीं मिला है। वह ग्रामीण वेशभूषा में गांव-गांव घूमकर संगठन मजबूत करने में लगा हुआ था। हालांकि, उसके पास से एक थैला मिला है, जिसमें दैनिक उपयोग के समान के साथ भाकपा माओवादी का प्रिंटेड पर्चा मिला है। https://youtu.be/IwYBblLXE_4 रवि…
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कुल 69 सांसद कैबिनेट मंत्री, राज्य व स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। इस कैबिनेट में झारखंड से झारखंड से कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।
जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में एक तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद बस खाई में जा गिरी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग घायल हुए हैं। बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया…
T20 World Cup IND vs PAK: टी20 विश्वकप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को फिर एक बार पटखनी दे दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 119 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी और भारत 6 रनों से जीत गया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। इस जीत के साथ ही भारत की सुपर 8 में एंट्री की संभावना प्रबल हो गई है। वहीं पाकिस्तान लगातार दो मैच हारने के बाद घर वापसी की दहलीज पर खड़ा है।…