Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
सरायकेला। अभी फर्जी डीड बनाकर और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में ही झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है. अब ठीक उसी तरह का एक मामला सरायकेला के मुड़िया मौजा से सामने आया है. यहां पर 5 एकड़ से ज्यादा की जमीन की मालगुजारी सीओ ऑफिस से काट दी गई है. यह मालगुजारी पिछले 60 सालों का रात के 10 बजे के बाद काटने का काम किया गया है. इसकी भनक लगते ही जमीन मालिक अनिता देवी आज डीसी ऑफिस पहुंच गई और घटना की शिकायत की. अनिता देवी का कहना है कि…
गम्हरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जहां बीते 28 मई को एक गर्भवती का नाम बदलकर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के एक दंपत्ति नवजात को अपने साथ ले गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार चार लाख में बच्चे का सौदा किया है. इसमें कांड्रा के कंचन पाड़ा की एक महिला सुनीता प्रमाणिक उर्फ सोमा ने अहम किरदार निभाया है. सुनीता जेएसएलपीएस कर्मी है और सिलाई सेंटर चलाती है. बता दें कि बीते 28 मई को कांड्रा थाना अंतर्गत हरिश्चंद्र घाट बांधाझुड़िया की रहनेवाली पूर्णिमा तांती को प्रसव पीड़ा के बाद सहिया जयंती सेन…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पीएम मॉल के पास शुक्रवार देर रात दो बाइक आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में दोनों बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पास ही मौजूद पीसीआर वाहन में घायलों को तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर रुप से घायल है. मृतक की पहचान कदमा रामजनमनगर निवासी 32 वर्षीय रवि रंजन पाल के रुप में की गई. वहीं घायलों में जुगसलाई निवासी सब्बीर अली…
JHARKHAND : सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में सिगरेट या किसी अन्य तंबाकू पदार्थ की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। धारा 144 के अंतर्गत प्रदान शक्तियों का प्रयोग करते हुए रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में निषेधाज्ञा लागू की है। जारी आदेश में कहा गया है कि रांची सदर अनुमंडल क्षेत्र में सभी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में सिगरेट या किसी अन्य तंबाकू पदार्थ की बिक्री पर कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत रोक की बात कही गई है। जिसमें सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय, निजी एवं सरकारी…
JHARKHAND : धनबाद के पूर्व एसएसपी और वर्तमान में दुमका डीआईजी के पद पर तैनात IPS अधिकारी संजीव कुमार और रांची में डीएसपी के पद पर तैनात अमर पांडेय के खिलाफ ऑनलाइन FIR दर्ज करवाया गया है. यह FIR एक निजी चैनल न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी ने दर्ज करवाई है. इसके साथ ही अरूप चटर्जी ने IPS अधिकारी संजीव कुमार, डीएसपी अमर पांडये, इंस्पेक्टर रणधीर सिंह समेत कई लोगों से अपनी जान को खतरा बताते हुए रांची सिविल कोर्ट में इन्फॉर्मेट्री पिटीशन भी दाखिल की है. जिसमें कहा गया है कि IPS संजीव कुमार और डीएसपी अमर कुमार…
जमशेदपुर : जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रही बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर ने शुक्रवार को बारीडीह स्थित पांडेय मैदान में वृक्षारोपण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए। वहीं, इनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय सदस्यों को दी गयी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने बताया कि लौहनगरी जमशेदपुर में पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। इस दिशा…
जमशेदपुर : विज़न अपैक्स फुटबॉल क्लब द्वारा अपने चयनित टीम मे फूटबाल किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर पूर्व डीआईजी राजीव रंजन द्वारा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया. मौके पर उनके सहयोगी समाजसेवी बलविंदर कलसी, यशवीर सिंह, राजकुमार सिंह, दीपक, निरंजन सरदार, सुमित नाग, विश्वजीत सिंह, विक्रम सिंह, निखिल धनराज व अन्य क्लब के सदस्य मौजूद थे।
रांची: जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के विभाग को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने पास ले लिया है. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. विभागीय सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीएम के पास पूर्व से आवंटित विभागों के अतिरिक्त खुद सीएम की सलाह से उसमें आंशिक संशोधन करते हुए संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग आवंटित किया गया है. पूर्व से आवंटित सभी विभाग सीएम के पास यथावत रहेंगे. यह तत्काल प्रभाव से मान्य होगा. राजनीतिक…
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी Narendra Modi ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्हें आज एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। जिसके बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन से ही देश की जनता को संबोधित किया है। नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी…
नारायणपुर। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में जिला रिजर्व ग्रुप (DRG) के जवानों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए. हथियार बरामद कर लिए गए हैं. ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर पुलिस मुठभेड़ की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए हैं वहीं 5 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ गोवेल के जंगलों में होना बताया जा रहा है। दंतेवाड़ा एसपी ने चार नक्सलियों के मारे जाने और उनके शव शव जवानों…