Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आदित्यपुर स्थित धीरजगंज, साईं कल्पना सोसायटी, जुलमटाड़, सतवहिनी इलाके में अध्यक्ष पल्लवी दीप के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर ‘आओ पर्यावरण बचाएं ‘ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई. प्रोजेक्ट पूरे मानसून तक चलेगा। वॉलिंटियर मनीष तोमसय ने हमारी भूमि हमारा भविष्य का नारा देते हुए वहां उपस्थित सभी बच्चों के साथ बहुत ही उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया तथा इसकी देखभाल करने का भी शपथ लिया. कार्यक्रम मनीष तोमसय के देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, पी अनीता, उत्कर्षा, मनीषा तोमसय, धनसिंह तोमसय, विजय कुमार सुवर्णो, दिलीप गिरी, मिस्टर और…
जमशेदपुर : मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटि की बैठक हुई बैठक में अप्रैल और मई 2024 में जमा हुए सभी आवेदनों पे विचार विमर्श किया गया। जिसमें कुल मिलाकर 33 आवेदनों में से 21 को नियमानुसार उचित पाया गया। लाभुकों को लगभग 2 लाख 75 हज़ार रुपये की राशि का लाभ मिला। लाभुकों के नाम क्रमशः है: संटू दास, प्रणय कुमार दास, पशुपति नारायण ठाकुर, रवि लोहार, जसवंत सिंह, शबनम कुमारी, कृष्णेन्दू पॉल, नीलोफर खातून, दिनेश कुमार मिश्रा, मिहिर कुमार दास, संजीत कुमार यादव, जैकी जॉन, धीरज कुमार ठाकुर, सतीश चंद्र पाठक, डी श्रीनिवास राव, भास्कर कुमार, मिताली मैती, अजय कुमार…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई. सभी सेवानिवृत्तगणो को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह ने शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 5 सेवानिवृत्त कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ शामिल हुए। जिनके नाम निम्नलिखित है. एक्सल से बबन सिंह, बोर एंड फेस ग्राइंडिंग से संजय कुमार शर्मा, फ्रेम असेम्बली से बिष्णु चरण दास, सी टी आर से अशोक कुमार, एल पी कॉल फैब्रिकेशन से मोहन कुमार सिंह सम्मान समारोह में…
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद मोदी वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी से भी उनके आवास पर मिले। मुलाकात के दौरान आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी वहां मौजूद रहीं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी ने गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि पिछली बार प्रधानमंत्री के तौर पर नेता चुने जाने के दौरान दोनों वरिष्ठ नेता, मोदी के साथ सभागार में मौजूद थे।
नई दिल्ली : तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी ) नेता चंद्रबाबू नायडु ने संसदीय दल के नेता के तौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का गर्मजोशी से अनुमोदन किया। आज (शुक्रवार) को संसद भवन की पुरानी इमारत के संविधान सदन में अपने अभिभाषण के दौरान चंद्रबाबू नायडु ने कहा कि जिस दृष्टिकोण और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन वर्षों में काम किया है उसके मुताबिक वे देश के लिए ‘सही समय पर सही नेता’ नेता हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक हुई और इसमें सभी…
देवघर : जिले की टाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को नंदन पहाड़ के नजदीक हथियार का भय दिखा लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक देशी कट्टा, आठ एमएम केएफ लिखा दो गोली और लूटे गये 26,500 रुपये पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित डाढा सरांव निवासी दीपक कुमार सिंह, देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित संथाली के रहने वाले मोहम्मद सोनू और टाउन थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ निवासी सोनू कुमार उर्फ कौवा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बीते पांच…
रांची। एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला की हत्या रेप के बाद करने की आशंका जतायी जा रही है। घटना रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। 45 साल की महिला की लाश ओखरगड़ा जंगल से मिली है। महिला के पुत्र ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई है। महिला बुधवार से लापता थी। उसके घर वाले तलाश में जुटे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने उनके पुत्र के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। एक अन्य घटना में, झारखंड के पलामू…
रांची। दुमका लोकसभा से करारी हार के बाद सीता सोरेन के झामुमो में लौटने की अटकलें लग रही थी। लेकिन सीता सोरेन ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। सीता सोरेन ने कहा है कि किसी भी कागज पर लिखवा लें, अपने खून से लिखकर भी दे दूंगी कि अब कभी भी झामुमो में नहीं जाना। दुमका से हार के बाद राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा थी कि सीता सोरेन की घर वापसी हो सकती है। सीता सोरेन ने रांची में मीडिया से बात में कहा कि चुनाव में मेरी हार हो या जीत, अब भाजपा में ही रहना…
RANCHI : सिर्फ एक काम करना है. इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक करें. स्क्रिन शॉट लेकर भेजें. नौकरी मिलेगा. हर दिन हजारों रुपये मिलेंगे. रांची की एक महिला ने साइबर फ्रॉड के इस झांसे पर विश्वास कर लिया और उनसे 29.94 लाख की ठगी हो गई. ठगी के शिकार महिला ने मामले की शिकायत सीआइडी की साइबर थाना में की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि अपराधी दिल्ली में है. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी का नाम रविशंकर है. वह नई दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र के रहने…
रांची : आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रोजेक्ट भवन में 11 बजे से करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग में सभी विभागों को पत्र लिखा है और योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग के माध्यम से मांगा है। मुख्यमंत्री सीएम विकास योजना के अलावा विधि व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। इसकी भी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय से मांगी गई है। वारंट की तामील, अपराध के साथ-साथ अबुआ आवास योजना, सर्टिफिकेट केस, भूमि सुधार राजस्व विभाग सहित सभी…