जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आदित्यपुर स्थित धीरजगंज, साईं कल्पना सोसायटी, जुलमटाड़, सतवहिनी इलाके में अध्यक्ष पल्लवी दीप के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर ‘आओ पर्यावरण बचाएं ‘ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई. प्रोजेक्ट पूरे मानसून तक चलेगा।
Advertisements
Advertisements

वॉलिंटियर मनीष तोमसय ने हमारी भूमि हमारा भविष्य का नारा देते हुए वहां उपस्थित सभी बच्चों के साथ बहुत ही उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया तथा इसकी देखभाल करने का भी शपथ लिया. कार्यक्रम मनीष तोमसय के देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, पी अनीता, उत्कर्षा, मनीषा तोमसय, धनसिंह तोमसय, विजय कुमार सुवर्णो, दिलीप गिरी, मिस्टर और मिसेज कमल इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
