Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत का होली मिलन कार्यक्रम विद्यापति नगर सामुदायिक भवन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने होली मिलन कार्यक्रम में आए हुए सभी सदस्य और अतिथियों का उन लोगों ने तिलक लगा करके उनका स्वागत किया और कहां की जिस तरह होली में कई रंगों का मेल होता है इस तरह जमशेदपुर की अलग-अलग जगह से आई हुई महिलाओं को भी एक होली के रंग की तरह मिला करके उन सभी का स्वागत किया उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह, श्वेता सिंह, चंदा सिंह राजपूत, लक्ष्मी सिंह, शीलू सिंह,…
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने शरीर मे आग लगा ली। घटना चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड 12 सैदपुर मेला गेट के निकट की है। युवक को गंभीर हालत में पूसा अनुमंडल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पति और पत्नी के बीच विवाद के कारण की जानकारी नही मिल सकी है। स्थानीय लोगों के बीच पारिवारिक कलह की चर्चा है। मृतका की सैदपुर मीना देवी (40) के रूप में…
JHARKHAND : जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 3 बच्चों की मौत हो गई, हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र छह माह से छह साल के बीच थी। ट्रक का ड्राइवर काफी देर तक ड्राइविंग सीट पर फंसा रहा। हादसे में ट्रक चालक समेत 8 लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार (23 मार्च) को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस गुमला जिले की ओर जा…
एक्ट्रेस ने कहा कि वह कभी-कभी ध्यान देने के लिए डांस बार में सुबह 5 बजे तक रुकती थीं। मुंबई: एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ‘सनफ्लॉवर 2’ में अपनी भूमिका को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमिका के लिए एक डांस बार में रातें बिताईं। वह स्क्रीन पर प्रभावकारी दिखना चाहती थीं। एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कहा कि ”मैं प्रभावकारी दिखना चाहती थी। यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि आप डांस कब कर रहे हैं बल्कि यह इस बारे में है कि आप कैसे बैठते और खड़े होते हैं और परफॉर्मेंस नहीं करने…
जयपुर: राजस्थान के झालावाड़ जिले में आपसी रंजिश में 5 लोगों को डंपर से कुचल दिया है। हादसे में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौत की खबर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। यह घटना पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पगारिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी कहासुनी ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया। आपसी रंजिश के बाद पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे पांच…
जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा स्थानीय तुलसी भवन में नगर के वरीय साहित्यकार श्री शीतल प्रसाद दूबे रचित भोजपुरी कथा संग्रह “अमर कहाँ गइल” का लोकार्पण सह होली मिलन / वासंती काव्य संध्या का आयोजन परिषद प्रवर समिति सदस्य श्री दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ की अध्यक्षता तथा प्रधान सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा के संचालन में सम्पन्न हुआ । इस अवसर प मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष श्री शिव पूजन सिंह उपस्थित रहे । मौके पर परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के शुरुआत श्रीमती वीणा पाण्डेय…
जमशेदपुर: बिरसानगर जून नंबर 6 समाजसेवी विक्की सिंह के नेतृत्व में बिरसा फ्रेंड्स क्लब की ओर से मातृभूमि क्रांतिकारी वीर भगत सिंह शहीद सुखदेव शहीद राजगुरू शहीद दिवस श्रद्धांजलि दी गई जिसमें बिरसा फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह उपाध्यक्ष आकाश सिंह बिरसा फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्य राजा सिंह सूरज सिंह लक्खा सिंह मनजीत सिंह रोहित सिंह बलदेव साहू फिरोज खातून मोंटी सिंह निशी साहिल देव केक सिंह आदि उपस्थित थे I देखें वीडियो…
जमशेदपुर : भगत सिंह के शहादत दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान को भुला नहीं जा सकता है। शहीदों में अग्रणी श्रेणी में भगत सिंह को इसलिए रखा गया है क्योंकि उनके विचारों में देशप्रेम, मानवता को पूर्ण देखा जाता रहा है। देश की आज़ादी के लिए छोटी सी उम्र में हंसते हंसते फाँसी पर चढ़ जाना कोई आम इंसान नहीं एक महान व्यक्ति ही कर सकता है। चंचल भाटिया ने कहा कि आजादी के बाद से भगत सिंह…
Pakistan news, Canada news, global News, love story: कहते हैं दिल लगी दीवार से तो परी क्या चीज है। अबतक आपने अपने प्यार को पाने के लिए एक देश से दूसरे देश जाने की बात सुनी होगी। सीमा हैदर हो या अंजू दोनों की कहानियां खूब सुर्खियों में रही। इसके अलावा बांग्लादेश से भी महिलाएं अपने प्यार को ढूंढ़ते हुए भारत आ चुकीं हैं। अब यह नया वाकया पाकिस्तान और कनाडा से जुड़ा है। जहां 35 साल के एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने 70 साल की कनाडा की बुजुर्ग महिला से शादी कर ली है। आइये पूरी बात जानें… दोस्ती के…
दुर्ग। बीती रात से लेकर शनिवार सुबह तक भिलाई के तीन अलग-अलग स्थानों में आगजनी की घटना हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह तक एक के बाद एक आग लगने के तीन अलग-अलग इवेंट मिले। एक जगह से टीम आग बुझाकर आ नहीं पा रही थी और दूसरी जगह का मैसेज आ रहा था। उनकी टीम ने बिना रुके तीनों इवेंट को कवर किया और समय रहते आग पर काबू पाया। नागेंद्र कुमार के…