Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
Patamda : आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम में जर्जर हो चुके भवन से गुरुवार को अचानक छत का प्लास्टर गिरने पर अफरा तफरी मच गई। विद्यालय भवन के अंदर अपने कक्षा 6 में पढ़ाई के लिए बैठी तीन छात्राओं अनिता महतो, रचना महतो एवं पूजा महतो को चोट लगी और घायल हो गईं। इस घटना में अनिता महतो के हाथ में चोट लगी है जबकि रचना महतो व पूजा महतो को सिर पर हल्की चोट लगी है। इस संबंध में घटना के बाद विद्यालय के अभिभावकों में घटना को लेकर रोष है। शिक्षकों ने इसकी सूचना अभिभावकों देने के पश्चात अपने…
निर्धारित मानक के अनुसार ही क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों को चिन्हित करने का निर्देश जमशेदपुर: टाउन हॉल, सिदगोड़ा मे लोकसभा चुनाव 2024 के सफल संपादन तथा मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए । सभी पदाधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने का पाठ पढ़ाया गया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों के जो मानक निर्धारित किए गए हैं उसी…
केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत, उचित कार्रवाई को लेकर किया गया आश्वस्त एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें त्यौहार… श्री अनन्य मित्तल, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष चौकसी… श्री किशोर कौशल, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर: जिला प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर सिदगोड़ा टाउन हॉल में केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति सदस्यों से क्रमवार उनकी क्षेत्र की समस्याओं…
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्व विधायक सीता सोरेन को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। सीता सोरेन ने बीते 19 मार्च को झामुमो से इस्तीफा देने के तुरंत बाद दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। जेड श्रेणी में 22 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। झारखंड पुलिस की विशेष शाखा में राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान झारखंड के विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्तियों के आसन्न खतरे की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद जेड प्लस, जेड,…
हजारीबाग : जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड में गुरुवार सुबह अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को ठोकर मार दिया। सभी युवतियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी का इलाज हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायल होने वाली युवतियों में नंदनी कुमारी, मानसी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी पूजा कुमारी, और रिया कुमारी शामिल हैं। बताया गया कि सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकलीं थीं। तभी अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था। उसी गाड़ी ने सभी 6…
Saraikela: बीते रविवार से सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में निकला तेंदुआ पांच दिनों बाद भी वन विभाग और जिला प्रशासन के पकड़ में नहीं आया है. तेंदुआ को पकड़ने के लिए कोलकाता से एक्सपर्ट को बुलाया गया है. बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है. अंतिम बार तेंदुआ मंगलवार को बेबको और इंडिगो कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में नजर आया उसके बाद से अफवाहों का बाजार गर्म है. कोई तेंदुआ को कहीं देखे जाने की बात सोशल मीडिया पर फैलाता है तो कोई तेंदुए को रिहायशी इलाकों देखे जाने का विडियो शेयर कर भ्रम फैला रहा है…
RANCHI : झारखंड में गुरुवार की सुबह एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश डाली है. कई राजनेताओं पर कार्रवाई के बाद अब ईडी ने राज्य की पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के यहां छापेमारी की है. ये छापेमारी उनके तुपुदाना स्थित ठिकानों पर हो रही है. जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची के दो जगहों पर छापा पड़ा है. हालांकि अभी तक छापेमारी किस वजह से हो रही है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. झारखंड में अवैध खनन सहित कई मामलों की जांच कर रही ईडी गुरुवार सुबह झारखंड पुलिस की विवादित दारोगा मीरा सिंह, कांग्रेस नेता लाल…
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा के सांसद बिद्युत वरन महतो ने पटमदा प्रखंड के बांसगड़ गांव एवं गोबरघुषि गांव में चल रही हरिनाम संकीर्तन में उपस्थित होकर हरिमंदिर में माथा टेक कर भगवान श्री हरि को नमन करते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशियाली की श्री हरि से आशीर्वाद मांगे। सांसद श्री महतो ने बहरागोड़ा से सीधे गालूडीह बन्दोयान होते हुए पटमदा जोड़सा पंचायत के बिरखाम गांव की कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए बांसगड़ एवं गोबरघुषि गांव में हरिनाम संकीर्तन में पहुचें। इस अवसर पर माननीय सांसद के साथ भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, सरत सिंह सरदार, मुचिराम…
धमतरी : देशी शराब दुकान में मदिरा प्रेमियों को आबकारी विभाग के घोर लापरवाही के चलते शराब के साथ कॉकरोच ,केंचुए इतना ही नही कीड़े युक्त शराब गटकना पड़ रहा ये मदिरा प्रेमी नही कह रहे है अपितु आबकारी विभाग द्वारा प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा नियुक्त सेल्समेनों का कहना है। बीते दिनों ग्राम अर्जुनी के ही एक ग्राहक ने अर्जुनी के देशी शराब दुकान से तीन देशी मसाला पाव खरीदा जिसमे से एक शीलबन्द शीशी के अंदर कुछ कीड़ानुमा सा दिखा जब ग्राहक ने शराब के जगह दूसरी शीशी का शराब देने की बात कही तो सेल्समेनों ने एक स्वर में…
Viral Video: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर एक दिल दहलाने वाला VIDEO सामने आया है। रायपुर के सिटी सेंटर मॉल के थर्ड फ्लोर से 1 साल का बच्चा नीचे गिर गया। जानकारी के मुताबिक जिस बच्चे की मौत हुई है, वो परिवार झारखंड का रहने वाला है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की मौत हो गयी। हादसे का एक CCTV वीडियो भी आया है, जिसमें बच्चा थर्ड फ्लोर से बेसमेंट पर गिरता नजर आ रहा है। मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग मॉल में घूम रहे…