Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। राज्य में झामुमो नीत गठबंधन सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हेमंत सरकार की नाकामियों को लेकर हमलावर हो गयी है। प्रदेश में हेमंत सरकार के चार वर्ष के शासनकाल को भाजपा ने फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार बताते हुए सभी मोर्चों पर विफल बताया है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार के चार साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार के चार साल की नाकामियां पर लंबी फेहरिस्त जारी की। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष…
जमशेदपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा के ब्रांच मैनेजर पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने बिष्टुपुर थाना में पुराना रानीकुदर गुरुद्वारा बस्ती निवासी रसमीत सिंह उर्फ रस्सू मनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा से एसयूवी फाइनेंस कराया था. वाहन का किश्त जमा किये बिना आरोपी ने दूसरे व्यक्ति को गाड़ी बेच दी. बैंक प्रबंधन की ओर से रुपये की मांग करने पर गाली गलौज की गयी. कार को एक केस में पूर्व में जब्त कराया गया था. इसे रसमीत सिंह ने छुड़वाया था. बाद में कार को बेच दिया. पुलिस…
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पहले महिला ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर जब कोर्ट ने सजा सुनाई तो जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दरअसल मामला साल 2020 का है जब महिला ने अपने पति की हत्या कर दी थी। उसके इस काम में उसके भाई और प्रेमी ने मदद की थी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी सुनाई गई लेकिन उनका झूठ ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। पुलिस ने उन्हें…
Manipur: मणिपुर के एक सिंगर और गीतकार को बदमाशों ने किडनैप कर लिया है. जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने सिंगर की पत्नी और मां पर बंदूक तान दी. इसके बाद हमलावर सिंगर को किडनैप करके अपने साथ ले गए. हैं. पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार (29 दिसंबर) की है. बंदूकधारी बदमाशों ने मणिपुर के सिंगर अखू चिंगंगबम को बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया जिस सिंगर अखू चिंगंगबाम को बदमाशों ने किडनैप किया है, वो इंफाल ईस्ट के खुरई के रहने वाले हैं. चिंगंगबम एक गीतकार-गायक और इंफाल टॉकीज नामक स्थानीय रॉक बैंड के संस्थापक हैं. बताते चलें…
Child Trafficking Gang: बच्चा चोरी के मामले में अभी तक तीन महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं जो अस्पतालों में अटेंडर का काम करती थी। ये महिलाएं गिरोह के सदस्यों के माध्यम से चुराए गए बच्चों को 30 हजार से एक लाख रुपये तक में बेच देती हैं। जमशेदपुर। Child Trafficking Gang: झारखंड के जमशेदपुर में बच्चा चोरी होने के मामला लगातार सामने आते रहा है। हाल ही में टाटा नगर स्टेशन से एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया था। स्टेशन के पैदल पथ में सोए एक परिवार से आठ माह की बच्ची को दो अपराधियों ने चुरा लिया था। इसके…
रेणु विजय फिल्म एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर से बन रही भोजपुरी फिल्म “जय संतोषी मां” की शूटिंग संपन्न हो गयी। जिसमें भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी,जय यादव,मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल,धर्मेंद्र के मेहरा और निर्देशक रवि सिन्हा हैं। रानी चटर्जी पहली बार निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी भव्यता के साथ की गयी है।फ़िल्म में संतोषी मा का किरदार कौन निभा रही है इस पर संस्पेंस है। निशांत उज्ज्वल ने बताया कि फिल्म “जय संतोषी मां” एक पारिवारिक और धार्मिक…
अगले साल लोकसभा चुनाव है और इसी कड़ी में केंद्र सरकार जनता को साधने में जुट गई है. अब आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत देने की तैयारी चल रही है. खबर है कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में जल्द ही कटौती की घोषणा कर सकती है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Reduce) में 6 से 10 रुपये तक की कटौती की जा सकती है. इसको लेकर सरकार की तेल कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है. पिछले साल 22 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नही किया गया…
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण.. पूर्वी सिंहभूम.. जमशेदपुर के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर कोवाली थाना अंतर्गत सबर जनजाति के जरूरतमंद व्यक्तियों को किया गया कंबल वितरण।
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से एआईडीएसओ का 70वां स्थापना दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया। संगठन के झारखंड राज्य उपाध्यक्ष रिंकी बंसरियार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एआईडीएसओ अपने स्थापना काल से ही जनवादी धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक शिक्षा की मांग को लेकर छात्रों को संगठित करने का काम कर रहा है। आज झारखंड ही नहीं देश के सभी राज्यों में संगठन छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन संगठित कर रहा है। छात्र और शिक्षाप्रेमियों की यह लड़ाई सिर्फ शिक्षा बचाने की ही लड़ाई नहीं है, बल्कि सभ्यता और इंसानियत बचाने की…
जमशेदपुर : श्री शिव शक्ति परिवार के नेतृत्व में देश से 57 शिव भक्तों का जत्था पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज महादेव दर्शन कर आज जम्मूतवी एक्सप्रेस से टाटानगर लौट आया। इस जत्थे में झारखण्ड से 31, बिहार से 9, गुजरात से 4, दिल्ली से 4,राजस्थान से 3, उत्तराखंड से 3,उत्तरप्रदेश से 2 और तेलंगाना से 1 भक्त शामिल हुए थे,जिनका वीसा विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान दुतावास के सहमति पर प्रदान किये गए। जत्थे ने अपनी यात्रा देवघर के गर्भगृह के पुरोहित शशि मिश्र के वैदिक मन्त्रों व बाबा के पूजनों द्वारा प्रारम्भ की। तत्पश्चात जत्थे को अमृतसर में श्री दुर्गयाना…