Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर। अंतररष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश ने जल ही जीवन है के महत्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा दूषित पानी पीने से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रति कैप्टन मनीष लोगों को कर रहे हैं जागरूक। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भोजपुरी साहित्यकार एवं व्यंग्यकार, अरविंद विद्रोही एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ संपादक जय प्रकाश राय ने विधिवत दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने बताया पानी का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, इसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. दूषित पानी…
चक्रधरपुर : हिंदूवादी युवा नेता कमल देव गिरि की हत्या के बाद चक्रधरपुर शहर में भारी तनाव है. इसके मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है. अनुमंडल दंडाधिकारी ने 12 नवंबर की देर रात निषेधाज्ञा (धारा 144 ) लागू करने का आदेश जारी कर दिया. यह निषेधाज्ञा 13 से 19 नवंबर तक जारी रहेगी. इधर हत्या के विरोध में रविवार सुबह से ही चक्रधरपुर बाजार को दुकानदारों ने स्वेच्छा से बंद कर दिया. शहर में तनाव को देखते हुए जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को बुला लिया गया है।
JAMSHEDPUR : गोलमुरी में क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया था। आज रविवार के दिन दो सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाना था। लेकिन मैच में खलल उस उक्त पड़ा जब। किसी तरह के पुराना विवाद को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दो युवक एक युवक को दौड़ा रहे थे। और दौड़ाकर दोनो युवकों ने उस युवक को पकड़ कर ला रहें थे। उसी दौरान भारी संख्या में युवकों की भीड़ ने उस दोनो युवक जिसका नाम धीरज और सरवन बताया जा रहा है। दोनों पर हमला बोल दिया। इसमें धीरज को जोरदार चोट आई है।…
जमशेदपुर : गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरी के हत्या के विरोध में तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा की मैं इस घटना की पुरजोर निंदा करता हूं। और इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। श्री मंडल ने कहा की हिंदू भाई कमलदेव गिरी की हत्या सरकार के लिए एक बहुत बड़ा धबबा है। और सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है. श्री मंडल ने कहा कि हिंदूवादी संगठन गिरिराज सेना का संचालन करनेवाले कमलदेव गिरी बजरंग दल से भी जुड़े थे. उन पर जिस इलाके में बम…
लिंक पर क्लिक करके देखिए पूरा वीडियो https://youtube.com/shorts/W7TYHG3CbiA?feature=share जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत घाघीडीह जेल के पास डीबीसी शमशान घाट के पास शव दफनाने गए लोगों से अज्ञात लोगों की झड़प हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि अज्ञात लोगों ने शव दफनाने आए बबलू पात्रो की पिटाई शुरू कर दी. मामला इतना बढ़ गया कि अज्ञात लोगों ने पास रखे पत्थर से बबलू का सिर कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि मंगल मुंडा नमक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे…
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत अंतर्गत कलीमती निवासी गिरीश चंद्र गोप उर्फ़ फुसरु, जो बीते 30 सालों से लकवाग्रस्त हैं। इसकी वजह से उनका चलना-फिरना बहुत बंद था। वे लंबे समय से खटिया पर जीने को मजबूर थे। फुसरु की पत्नी लोगों के घरों में बर्तन और कपड़े साफ करने का काम करती हैं। परिवार की माली हालत लचर होने की वजह परिवार फुसरु के लिए व्हीलचेयर खरीद पाने में असमर्थ था। साथ ही साथ पीड़ित की निशक्त पेंशन योजना 6 सालो से बंद था, जिसे दोबारा शुरू कराया गया है। गिरीश गोप ने महुलिया पंचायत के पंसस…
अध्यक्ष बने धर्मवीर सिंह तो प्रधान सचिव बने आशिस नामता लौह नगरी में श्रमिको के साथ ज्यादा अन्याय हो रहा है इसके लिए संघ आवश्यक कदम उठाते हुए मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष करे -सहिस मजदूरों के नाम पर यूनियन बना लोग करते है मजदूरों का शोषण ,उचित कारवाई के लिए आजसू के सहयोगी इकाई हो मजबूत -कन्हैया सिंह कोई भी श्रमिक अपने अधिकार से वंचित ना रहे इसके लिए दृढ़ संकल्पित है – धर्मवीर सिंह जमशेदपुर : आजसू पार्टी जिला श्रमिक संघ की बैठक हुई जिसमे श्रमिक संघ की जिला इकाई का गठन किया गया जो इस प्रकार…
जमशेदपुर : दहेज प्रताड़ना के मामले में बिष्टुपुर स्थित पटियाला बार के संचालक व रामदास भट्टा पंजाबी लाइम रोड नंबर 4 निवासी गुरुशरण सिंह मारवाह को हाई कोर्ट से स्टे मिल गया है. इस मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल गई थी. बता दें कि इस मामले में 3 जनवरी 2022 को निचली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में केस क्लोज कर दिया था. उस फैसले के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने पीडीजे की अदालत में अर्जी दी थी. उसके बाद प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में निरस्त करते…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टाटा स्टील ट्यूब्स डीविजन से 17 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के लिये चला 27 लाख रुपये का माल गायब कर देने का एक मामला आरएस लॉजिस्टिक सोल्यूसंस के पार्टनर राजेश कुमार संथालिया ने बर्मामाइंस थाने में दर्ज कराया है. राजेश मानगो डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी के रहने वाले हैं। इन्हें बनाया गया है आरोपी…. मामले में पंजाब गुरदासपुर जिला गांव चकशरीफ के रहने वाले ट्रांसपोर्ट के मालिक मनदीप सिंह, गुरदासपुर के रामपुर के रहने वाले सुखजिंदर सिंह (चालक), रामपुर के रहने वाले खलासी राजवीर सिंह, मानगो के पारडीह बजरंगनगर के रहने वाले सुनील…
जमशेदपुर : 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है इसी उपलक्ष्य में सी पी समिति मध्य विद्यालय के द्वारा अपने बच्चो के लिए बिरसा मुंडा पर निबंध प्रतियोगिता का अयोजन आज किया गया जिसमे सैकड़ों बच्चो ने हिस्सा लिया, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने बताया की बच्चो को राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा पर जानकारी देना अति आवश्यक है इसलिए बच्चो के ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बच्चो के बीच बिरसा मुंडा पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, विद्यालय समिति के अध्यक्ष…