Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में हुई तालिबानी तरीके से टेलर की हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल हैं,टेलर की हत्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत रखने के लिए पूरे प्रदेश् में धारा 144 लगा दी है। इंटरनेट बैन कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला वायरल होने के बाद मंगलवार शाम को ही हत्यारों को राजसमंद जिले के भीम नगर इलाके से पकड़ लिया है।पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जमकर पीटा। दावत-ए-इस्लामी से जुड़े तार मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि उदयपुर…
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल स्थित साधु बांध मठ में मंगलवार को आषाढ़ माह के अमावस्या के दिन साधु बांध मठ में जूना अखाड़ा में प्रभु श्री जगरनाथ स्वामी जी का नव जीवन दर्शन हुआ। अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानंद सरस्वती की देखरेख में महंत और पुजारिबके द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी का नवजीवन दर्शन में सुबह में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महाआरती और पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महंत श्री विद्यानंद सरस्वती के द्वारा नव निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया…
चांडिल : दोहरी खनन नीति के खिलाफ क्रशर संचालक एवं हाईवा-डंपर मालिक राज्य सरकार के खिलाफ उग्र तेवर अख्तियार कर लिया है। गिट्टी,बालू एवं ईंट के बंद होने से हाइवा-डंपर एवं ट्रैक्टर के मालिकों को किस्त चुकाने की चिंता सताने लगी है। चांडिल पत्थर उद्योग समिति के अध्यक्ष सुधीर किस्कू के नेतृत्व के एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ रंजीत लोहरा को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में क्रशर संचालक,हाइवा मालिको ने क्षेत्र की भगौलिक स्थिती को देखते हुए खनन नीति की नियमावली को सरल करने की मांग की। क्रशर संचालकों ने कहा की गिट्टी,बालू एवं ईंट का कारोबार बंद होने से क्षेत्र…
JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति महोदय से मिला और उनका स्वागत किया साथी साथ ही जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गैरों से उन्हें अवगत कराया प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य डॉक्टर के के कमलेंद्र विश्वविद्यालय संयोजक शांतनु चक्रवर्ती महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे आदित्यपुर नगर मंत्री प्रियांशु बागबेड़ा नगर मंत्री कार्तिक झा गौरव साहू अमन ठाकुर कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी कोऑपरेटिव कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, गौरव साहू, शुभम सिंह गौरव तिवारी, एवं अन्यकार्यकर्ता उपस्थित थे।
जमशेदपुर : आज भाजयुमो जमशेदपुर महा नगर के बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में सीआरम बारा एवं टाटा ब्लूस्कोप कंपनी प्रबंधन के कार्यकलापों के विरुद्ध,लगातार स्थानीय युवाओं का हो रहें शोषण के विरुद्ध, एवं स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा गया। 1 आपकी कंपनी में जो अस्थाई करण हो रहा है उसमें बागुन हाथों लाल भट्टा उसके आसपास के क्षेत्र को नजरअंदाज किया जा रहा है काफी संख्या में मजदूर वहां पर कई सालों से काम कर रहे हैं जिसको आप लोग अनदेखी की जा रही है तथा बाहरी लोगों को प्राथमिकता…
🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏 *-दैनिक पंचांग-* पंचांग-दि. 29 जून 2022 विक्रम संवत 2079/2078 (कार्तिक)☀️शालिवाहन शक 1944☀️ शुभकृत नाम संवत्सर☀️दक्षिणायन☀ ग्रीष्म ऋतु☀️ आषाढ़/जेष्ठ मास (गुजरात)☀ कृष्ण पक्ष☀ अमावस्या (08:22) बाद में प्रतिपदा☀ बुधवार☀️ आर्द्रा नक्षत्र (22:08 तक) बाद में पुनर्वसु☀️वृद्धी (08:49) बाद मे धृव☀️ नाग (08:22 तक बाद में किन्स्तुघ्न)*🌕ग्रहगोचर🌕* ☀️चंद्रमा मिथुन राशी मे☀️सूर्य मिथुन राशी मे☀️मंगल मेष राशी मे☀️बुध वृषभ राशी मे☀️ गुरू मीन राशी मे☀️शुक्र वृषभ राशी मे☀️शनी मकर राशी मे☀️राहु मेष राशी मे☀️केतु तुला राशी मे🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎राहु काल – 12.00 से 13.30 तक. ☀☀☀☀☀☀☀☀आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय।।लाभ मुहुर्त — 07:05 से 08:35 तकअमृत मुहूर्त–…
Jamshedpur: सनातन उत्सव समिति द्वारा साक्ची स्थित बसन्त सिनेमा के समीप श्री श्री हनुमान मंदिर में भव्य पूजन सह आरती का आयोजन हुआ, पंडित रिंकू पांडेय के ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से समस्त सनातनी मंत्र विभोर हो गए उक्त अवसर पर पुनः दो लोगो की जन्मदिन मनाई गई और उन्हें अंगवस्त्र दे जन्मदिन की बधाई शुभकामनाये दी गई। उक्त अवसर पर चिन्टू सिंह ने कहा कि मन्दिरो में पूजा हेतु जागृत हो रहे हिन्दू समाज के लोगो को देख मन आनंदित हो रहा है, खासकर युवाओ का रुझान अपने सभ्यता संस्कृति को बचाने के लिये आगे आना सुखद…
जमशेदपुर : टाटा स्टील जेडीसी इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के स्पोर्ट्स व वेलफेयर सब कमेटी द्वारा शतरंज प्रतियोगिता 27th और 28th जून 2022 को एमईडी इलेक्ट्रानिक्स कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित किया गया। इसमे कुल 32 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। फाइनल मैच के विजेता देबाशीष कुमार कुंडू (फोरमैन, एफएमई – एचटी) रहे। उपविजेता उदित कुमार अचार्या (हेड, एमईडी इलेक्ट्रिकल) रहे। बहुत सारे रोमांचक मैच हुए और इस प्रतियोगिता को लेकर कर्मचारियों में भी उत्साह देखा गया। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में जेडीसी स्पोर्ट्स व वेलफेयर सब कमेटी के सदस्य विशाल सोनी (यूसीएम,एफएमई – एचटी), निशांत कुमार, पायल कुमारी, पूजा कुमारी…
RAJSTHAN LOVE STORY : राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से एक रिश्ते को तार -तार कर देने वाली और दुखद घटना सामने आई है। यह घटना इतनी हैरान करने वाली है कि इस पर सहसा यकीन करना भी मुश्किल है. इस दिल को झकझोर देने वाली घटना में 40 वर्षीय महिला ने अपने 25 साल के दामाद के साथ घर से भागकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव राजस्थान के बाड़मेर में पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। गुजर…
रांची : रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज की बस सिक्किम के 7 माइल तादोंग में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना में 25 विद्यार्थी घायल हो गए हैं। मिली जानकरी के अनुसार बस आज मंगलवार को सुबह विद्यार्थियों को लेकर झारखंड लौट रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 10 अंतर्गत सात माइल में बस पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर सिक्किम पुलिस तुरंत पहुंच गई और राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल विद्यार्थियों को पांच माइल स्थित सेंट्रल रेफरल हॉस्पिटल (सीआरएच) अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार रांची से विद्यार्थियों…