जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग के पास सब्जी बाजार में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी. आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई. धुएं की गुब्बार और भयंकर लपटें देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

हालांकि, आग की तेज लपटों के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली. आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ गयी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

