Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
1: उम्र सीमा बढ़ाई फिर कैसी लड़ाई ?? 2 : विरोध के नाम पर आगजनी क्यों ?? 3 : प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव क्यो ??
जमशेदपुर : प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारीअध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर में आयोजित किया गया। ज्ञातव्य रहे कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी विभाग के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को बेवजह लगातार तीसरे दिन पुछ-ताक्ष कर केन्द्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है, साथ ही एआईसीसी कार्यालय में पुलिस द्वारा हमारे नेताओं को पीटा तथा दुर्व्यवहार किया, जिसके विरोध में राज्यव्यापी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने आह्वान किया। जिसमें पूर्वी सिंहभूम…
3 बच्चों का बाप, पीकर शराब घर का माहौल करता है खराब, पत्नी के साथ करता है बराबर मारपीट, पीड़ित ने तंग आकर लगाई न्याय की गुहार…देखिए नशे में धुत शराबी की हरकत..
जमशेदपुर : मानगो के रहने वाले बालू गिट्टी के विक्रेताओं ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त महोदया के नाम से ज्ञापन देकर अपनी व्यथा को बताया। गिट्टी बालू का व्यवसाय करने वाले हाईवा और 407 वाहन के मालिकों ने उपायुक्त महोदय को दिए ज्ञापन में बताया कि अचानक सरकार के द्वारा बालू ,गिट्टी का उठाओ बंद हो जाने के कारण उनकी गाड़ी खड़ी हो गई है ड्राइवर, खलासी बेरोजगार हो गए हैं। गाड़ी सड़क पर नहीं चलने के कारण सही समय पर बैंको का किस्त नहीं भर पाने के कारण गाड़ी बैंक…
जमशेदपुर : साकची सब्ज़ी मंडी होल सेल विक्रेता संघ के द्वारा बढ़ाया गए भाड़े के विरोध में डीसी ऑफ़िस में एक ज्ञापन सौंपा गया। और राज्य के मुख्यमंत्री श्हेमन्त सोरेन को भी इससे अवगत कराया गया। श्री मंडल ने कहा कि बढ़े हुए भाड़ा को जल्द से जल्द नहीं घटाया गया तो जमशेदपुर के सारे सब्ज़ी विक्रेता अपना अपना दुकान अनिश्चित काल के लिए बंद करने का काम करेंगे अभी 2 साल से कोरोना महामारी से लोग उबरे नहीं थे कि अचानक भाड़ा के बोझ JNAC के द्वारा बढ़ा दिया गया। जिसके कारण कितने लोगो को जीना मुश्किल हो जाएगा…
UP-BIHAR : केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई नवीनतम अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ तीसरे दिन भी बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन बिहार और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारी अग्निपथ योजना में बदलाव किए जाने के बाद भी बहाली की पुरानी पद्धति को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के साथ बिहार-यूपी में सुबह से ही युवा सड़कों पर उतर गए हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। आंदोलनकारी युवा बिहार के बक्सर, समस्तीपुर, सुपौल, लखीसराय…
Jamshedpur : देशभर में दिख रहे अग्निपथ योजना की आग जमशेदपुर तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए युवकों ने जुगसलाई में टाटा–दानापुर एक्सप्रेस को रोक दिया और रेल लाइन को बाधित कर दिया। युवक केंद्र सरकार द्वारा सेना में बहाली में किए गए बदलाव को लेकर विरोध कर रहे थे। इस दौरान कई ट्रेनें अलग–अलग स्टेशन में रुकी रही। घाटशिला स्टेशन में दुरंतो, चाकुलिया में जन शताब्दी और झाड़ग्राम स्टेशन में इस्पात एक्सप्रेस को रोक कर रखा गया है। सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, आरपीएफ थाना प्रभारी एसके तिवारी, जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार…
जमशेदपुर : खडंगाझार निवासी नीतू पांडेय नाम की महिला ने फीनाईल पी ली। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिली है की महिला फिलहाल एमजीएम अस्पताल मे इलाजरत है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति के विरुद्ध उत्पीड़न की शिकायत टेल्को थाना मे कुछ दिनों पहले दी थी, इसके बावजूद पति लगातार परेशान करता था।
जमशेदपुर : उत्तराखंड के हरिद्वार मे राष्ट्रीय परशुराम परिषद के शोध संगोष्ठी मे हिस्सा लेने हरिद्वार पहुँचे रघुबर चौबे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद झारखंड उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में भगवान परशुराम की जीवन वृतांत तथा, जन्म स्थली , विद्या स्थली, कर्म स्थली, युद्ध स्थली इत्यादी का पौराणिक ऐतिहासिक तथा विविध भारतीय लोक संस्कृतियों के आधार पर संकलन करने के लिए भगवान परशुराम राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के दो दिवसीय सेमिनार आयोजित की गई है। इस में देश भर के विद्वान और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य हिस्सा लेंगे।
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत बहरागोड़ा क्षेत्र के कोसाफलिया में गलवान घाटी के वीर बलिदानी गणेश हांसदा के आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नही आये। पिछले कई महीनों से दिन-रात एक कर स्मारक समिति और स्थानीय निवासियों ने शहीद गणेश हांसदा की स्मृति में उनकी आदमकद प्रतिमा और भव्य पार्क का निर्माण किया था। परंतु गुरुवार को शहीद गणेश हांसदा के द्वितीय शहादत दिवस पर माता-पिता, स्मारक समिति के सदस्यगण एवं स्थानीय निवासी समेत जिला प्रशासन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राह देखते रह गए, परंतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नही आये। शहीद के परिवार और शहीद वीर गणेश…