Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
GALUDIH WATER PARK हादसा : मंगलवार को 30 वर्षीय जॉनी कैबर्तो के खून से लाल हुआ था… गालूडीह का बिरसा वाटर पार्क.. मौज – मस्ती करें लेकिन सोच समझकर.. क्योंकि मंगलवार की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है.. इस घटना से 2 छोटे बच्चों के ऊपर से बाप का साया उठ गया.. घरवालों के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़..
Wildlife Viral Video : जंगल में रहने वाले जानवरों की अपनी खासियत होती है और वो अगर शिकार करने में एक्सपर्ट होते हैं तो अपनी जान बचाने की भी ट्रिक उन्हें भली तरह से आती है. आज हम आपको एक शेरनी (Lion Escaped from 40 Crocodiles) की ऐसी ही सूझबूझ दिखाएंगे, जिसमें उसने अकेले ही 40 मगरमच्छों (Lion Crocodile Video) को मात देकर अपनी जान बचा ली. https://youtu.be/OKZ1JHZ-H3w यूट्यूब पर लोगों को हैरत में डाल रहा है ये वीडियो Antony Pesi नाम के शख्स ने शूट किया है और ये केन्या के मसाई मारा नेशनल रिज़र्व (Masai Mara National Reserve)…
Mahira Khan Returns: भारतीय दर्शकों के लिए खास तोहफा लेकर लौटीं माहिरा खान, सरहद पार की सीरीज में लूट लिए दिल माहिरा खान का नाम आपको याद है? थोड़ा जोर डालेंगे दिमाग पर तो जरूर याद आएगा। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में वह अभिनय कर चुकी हैं। लेकिन, उनके नाम की सनसनी हिंदुस्तानी मीडिया में पहली बार तब फैली थी जब अभिनेता रणबीर कपूर की उनके साध विदेश में मटरगश्ती करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। रणबीर कपूर की सितंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो रही है और उधर माहिरा खान…
जमशेदपुर : सीएनजी गैस सही समय में नहीं मिलने के कारण सीएनजी गैस से चलने वाले टेंपो के मालिक और चालक बुरी तरह परेशान हो गए हैं। उनकी स्थिति ना घर की ना घाट की ऐसी उत्पन्न हो गई है सी एन जी गैस चलित टेंपो के मालिकों और चालको ने भाजपा नेता विकास सिंह को पेट्रोल पंप में बुलाकर बताया ने की रात्रि 2:00 बजे से हम सभी पेट्रोल पंप में सीएनजी के लिए कतार में खड़े हैं। हम सभी ने सरकार का आदेश मान कर डीजल, पेट्रोल की गाड़ियां बिक्री कर बैंक से कर्ज लेकर सीएनजी की गाड़ी…
जमशेदपुर : आपको बताते चले कि जमशेदपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित गालूडीह बिरसा वाटर पार्क में मंगलवार को एक 30 वर्षीय युवक जॉनी कैबर्तो की हादसे में मौत हो गई थी। युवक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड न 3 का निवासी है। उसके 2 छोटे बच्चे हैं। एक की उम्र 4 साल और दूसरे की उम्र 1 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिजन व दोस्त मुआवजे पर अड़े हुए हैं, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि दोपहर तक वाटरपार्क मालिक के साथ हो सकता मुआवजे को लेकर कोई ठोस…
जमशेदपुर MANSOON ALERT : विगत रात से ही झारखण्ड के कई जिलों में मानसून ने अपनी धमक दे दी है। विगत रात से ही कई जिलों में बारिश होनी शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक मध्य बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम से होकर समुद्रतल से ऊपर की ओर गुजरने के साथ मानसून को मजबूती मिलने के साथ उत्तर बिहार के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार जिले के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम व भारी बारिश को…
जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2022-24 के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 31 जुलाई को होगा। इसके लिए कोल्हान प्रमंडल चुनाव संचालन समिति द्वाराकोल्हान प्रमंडल में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। चुनाव प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने इसकी सूची जारी कर दी है। समिति में संतोष अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, सुनील रिंगसिया, सन्नी संघी, दीपक रामुका, सुमित देबुका, महावीर अग्रवाल, संगीता मित्तल, कविता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल और मनिषा संघी शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम:▪️नामांकन पत्र (500 रुपए) – 1 जुलाई…
जमशेदपुर। महिला, युवा, किसान के हितों की चिंता करते हुए सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ मोदी सरकार ने सभी वर्ग को ध्यान रखते हुए कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इन 8 वर्षों में महिला, किसान, युवा, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग का ध्यान रखा और कल्याणकारी योजनाओं के जरिये हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। उपरोक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने भाजपा जिला कार्यालय में कही। वे मंगलवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 8…
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति द्वारा साक्ची बसन्त टाकीज अर्धनिर्मित श्री श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा और भव्य आरती पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित पिन्टू पांडेय और राहुल पांडेय के संयुक्त तत्वाधान में पूजा अर्चना की गई और लड्डू वितरण किया गया। आरती सम्पन्न होने पर अप्पू तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हिन्दू और हिंदुत्व को मजबूत करने के लिये सनातन उत्सव समिति हर हिन्दू घर मे जागरूकता अभियान चलाएगी और और सभी से हर मंगलवार को किसी भी मन्दिर में आधा घन्टा समय निकाल कर पूजा अर्चना हेतु विनम्र आग्रह…
जमशेदपुर : नाम्या स्माइल फाउंडेशन, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं जन सेवक समिति जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर बिष्टुपुर ब्लड बैंक जमशेदपुर मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहे। कुणाल षाड़ंगी ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस रक्तदान शिविर मे 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से प्रशांत सिंह पुतुल, अंजनी पांडे, ब्रज भूषण सिंह, जय प्रकाश राय समाजसेवी शिव शंकर सिंह, पियेश सिन्हा, आनंद कुमार, बृजेश सिंह अमरप्रीत सिंह काले, आनंद बिहारी दुबे, मनोज…