Author: CHANAKYA SHAH

जमशेदपुर : देश के मोदी सरकार के डीजल, पेट्रोल, और गैस के मूल्य वृद्धि पर टैक्स घटाकर कम किये गए प्रति लीटर के फैसले पर आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले से मध्यम वर्गीय परिवार को बड़ी राहत मिली है या यूं कहें तो राम बाण साबित हुआ है एक तरफ मंहगाई चरम सीमा पर है हर दिन बाजारों में भाव बढ़ते जा रहे लोगो के थाली से एक एक समान कम होते जा रहे है दैनिक क्रिया कर्मो के लिये जरूरी व्यवस्था में भी कटौती लोग करने लगे थे वही मध्यम वर्गीय परिवार…

Read More

लखनऊ : यूपी की राजनीति इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ बीजेपी मिशन 2024 में जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी सपा बिखराव के दौर से गुजर रहीं। इस संकट से सपा को बचाने के लिए मुलायम सिंह यादव फिर सक्रिय हो गए है, वह नाराज चल रहे आजम खान को मनाएंगे। प्रदेश में सपा के मुस्लिम चेहरा आजम खान जेल से बाहर आ चुके हैं। बुरे वक्त में पार्टी के साथ नहीं निभाने की वजह से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता को मनाने के लिए कोशिशें तेज कर…

Read More

UP : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रविवार मध्य रात्री एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक साथ सात बरातियों की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज जारी है। यह हादसा सिद्धार्थ नगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास देर रात भीषण हुआ। दरअसल सड़क के किनारे खराब खड़े एक ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सात बारातियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो…

Read More

मुंबई : मुंबई के इस आईपीएल में कुछ नहीं था लेकिन लीग का अपना अंतिम मैच खेल रही मुंबई के पास दिल्ली और आरसीबी का चाभी था। अगर मुंबई हारता तो दिल्ली कवालिफाई करता लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मुंबई जीत गया। और आरसीबी को अंतिम चार का टिकट दे गया।

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने रांची कार्यालय में बलबीर सिंह बबलू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। शनिवार को उनके मनोनयन पर रेलवे विभाग के पैसेंजर सर्विस कमेटी के मेंबर सरदार गुरविंदर सिंह सेठी ने हर्ष जताते हुए उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र भेंटकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इधर, बलबीर सिंह बबलू को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किये जाने पर लौहनगरी जमशेदपुर में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर और सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान उनके साथ,…

Read More

जमशेदपुर। केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की जा रही है। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल और एलपीजी के दामों में बड़ी कटौती कर जनता को राहत देने के निर्णय का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने…

Read More

जमशेदपुर। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम करने और उज्ज्वला योजना के गैस सिलिंडर के दाम में 200 रुपये की कमी करने के निर्णय का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने स्वागत करते हुए इसे जनता के लिए बड़ी राहत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस समय पूरी दुनिया में रुस- यूक्रेन युद्ध के कारण उर्जा की कीमत उच्च स्तर पर है। ऐसे समय में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कीमतों में कटौती करना, हिम्मत वाला निर्णय है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के गैस सिलिंडर में…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गाँधी का 31वाॅ पुण्य तिथि का आयोजन दिनांक 21 मई को दोपहर 12:30 बजे से कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने स्वः राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्वः राजीव गाँधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री ने कहा कि राजीवजी अपने प्रधानमंत्रित्व काल में पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय अधिकार दिया, भारत में कम्प्यूटर एवं आई टी को सफलतापूर्वक सूत्रपात किया, नौजवानों को मतदान करने…

Read More

जमशेदपुर : जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के आवासीय कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गाँधी जी का 31वाॅ पुण्य तिथि का आयोजन अंसार खान के नेतृत्व में मनाया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने स्वः राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्वः राजीव गाँधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अंसार खान ने कहा कि राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्रित्व काल में पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय अधिकार दिया, भारत में कम्प्यूटर एवं आई टी को सफलतापूर्वक किया।सेटेलाइट और दूरसंचार…

Read More

जमशेदपुर : मानगो कुमरूम बस्ती में सप्लाई पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों को नहीं मिल रहा है पानी। त्राहिमाम कर रहे स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया विकास सिंह ने अपने निजी टैंकर से लोगों के बीच पानी की सप्लाई किया। क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का कार्य चल रहा है। भाजपा नेता विकास ने क्षतिग्रस्त पाइप बनाने के लिए विभागीय अधिकारी के ऊपर मुकदमा करने की बात कही थी। विभाग के द्वारा काम लगा दिया गया है लेकिन काम पूरा नहीं हुआ जिसके कारण लोगों को पीने की पानी की बहुत दिक्कत…

Read More