जमशेदपुर : पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इसमें साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह का रहने वाला शंभू पासवान, बर्मामाइंस ट्यूब गेट हरिजन बस्ती का रहने वाला राजीव भगत, टेल्को जेम्को महानंदा बस्ती का रहने वाला विशाल दास, टेल्को का रहने वाला रोनित दीप उर्फ पोलियो और बर्मामाइंस कैरेज कालोनी का रहने वाला राजन दास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर चोरी के 19 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
इनमें सात स्कूटी हैं और 12 मोटरसाइकिलें हैं। यह ज्यादातर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। यह लोग मास्टर चाभी के जरिए चोरी करते थे। अधिकतर बाइक साकची के संजय बाजार से चोरी की गई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि साकची के संजय मार्केट से एक बाइक चोरी हुई थी। इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चोरी की इस बाइक की तहकीकात करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई। इसी के बाद यह सभी चोर पकड़े गए हैं। राजीव भगत और राकेश दास बाइक चोरी करते थे और उसे तीन से पांच हजार रुपए में बंधक रख देते थे. बाद में जब यह महंगी बिक जाती थी तो पैसे आपस में बांट लेते थे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

