Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा मौलाना अंसार खान के कांग्रेस पार्टी में कार्य और मेहनत को देखते हुए झारखंड प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव हेतु जिला सरायकेला खरसावां के प्रखंड चुनाव के लिए मौलाना अंसार खान को प्रखण्ड चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। जिसका एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय रांची में दिनांक 29 मई को सम्पन्न हुआ। अंसार खान ने कहा जैसे मैं हमेशा कांग्रेस पार्टी के संगठन के लिए काम किया है ऐसे ही ईमानदारी के साथ संगठनात्मक चुनाव में काम करूंगा। मौलाना अंसार खान ने अखिल भारतीय…
रांची : रांची विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य तम्बाकू नियंत्रण कोषांग झारखण्ड को इस वर्ष का विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दुनियां के चुनिंदा संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रतिवर्ष तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करता है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में किये गए सराहनीय कार्यों के मद्देनज़र इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु भारत से इस वर्ष झारखण्ड राज्य में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र…
जमशेदपुर। आगामी पांच जून को राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय महासम्मेलन के जरिये देश को आदिवासी संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस महासम्मेलन में देशभर से हजारों जनजातीय समाज के कार्यकर्ताओं के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महासम्मेलन में जनजातीय समाज के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी मौजूद रहेंगे। 5 जून को प्रस्तावित जनजातीय महासम्मेलन को लेकर अनुसूचित जनजाति के मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने रविवार को साकची…
जमशेदपुर : टायर गोदाम में आग : लगभग 20 घटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू सभी ने ली राहत की सांस।
सरायकेला खरसावां : जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चीरूगोङा गांव मे झुंड से बीछङे एक हाथी ने 60 बर्षीय नीलमनी महतो को सूड़ में लपेटकर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से परिजनों ने उसे ईचागढ़ पीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए अग्रीम के रूप में मुआवजा दिया गया।ईचागढ़ थाना क्षेत्र में दूसरे दिन भी हाथी…
उत्तर प्रदेश : यूपी के जौनपुर जिले के सिटी स्टेशन के मुरादगंज रेलवे क्रासिंग पर एक महिला ने एक बच्ची के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इसकी जानकारी उस समय लगी जब दोनों की लाश लोगों को रेलवे ट्रैक पर मिली। दोनों की शिनाख्त दोपहर तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार दोनों के आपस में मां- बेटी होने का अनुमान है। दूसरी ओर जीआरपी भी इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। करीब आठ बजे से महिला बच्ची को गोद में लेकर रेलवे क्रासिंग के आसपास टहल रही थी करीब पौने नौ बजे वाराणसी…
आगरा। यूपी के आगरा जिले में कुछ घंटे पहले एक दिल दहलाने वाली वारदात ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। यहां एक महिला और उसके प्रेमी की मोहल्ले वासियों के सामने डंडे से पीटकर और बका से काटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात आगरा के थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में हुई। यहां विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की डंडों से पीटकर और बंके से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या अवैध संबंध की वजह से हुई। विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने की…
BREAKING : NH – 33 न्यू हिलव्यू कॉलोनी स्थित एक टायर गौदाम में आग लगने से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गया। आग इतना भीषण था। आग पर काबू पाने के लिए 2 दमकल को तुरंत बुलाया गया। लेकिन उसके बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। खबर लिखे जाने तक फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में पुरुलिया रोड नंबर(1) ईस्ट और वेस्ट, रोड नंबर 17 ग्रीन वैली, बागान शाही रोड नंबर 7, जवाहर नगर रोड नंबर 10, रोड नंबर 11 रोड नंबर 13, और रोड नंबर 7 जाकिर नगर मुस्तफा खेती इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को चेंज और कार्बन ठीक कराया गया। आज नोटिफाइड के सिटी मैनेजर निषात सर ने इलेक्ट्रीशियन मिस्त्री रिंकू, ड्राइवर रोनित गोप को भेजा। आज के इस कार्य करने के लिए अंसार खान का सहयोग…
Gyanvapi Masjid : शिवलिंग (Shiivling) मिलने के दावे के बाद वाराणसी (Varanasi) की विवादित ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) का वजूखाना (Vazookhana)अदालत के आदेश पर सील किया जा चुका है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वाराणसी के डीएम (Varanasi DM) को मस्जिद में वजू की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनज़र वाराणसी प्रशासन (Varanasi Administration) ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन सोमवार से शुरू हो रहे नए हफ्ते में वजू की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करा सकता है. अस्थाई वजूखाना (Temporary Vazookhana) मस्जिद के आंगन…