पीरी बाजार/महेशपुर : लखीसराय जिले के पीरी बाजार अंतर्गत अभयपुर के महेशपुर में धार्मिक भक्ति की बयार बहने वाली है। स्थानीय गायत्री मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 महा विष्णु एकादश कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति ने अपनी कमर कस ली है।


मुखिया और समिति की देखरेख में तैयारियां तेज
इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन में महेशपुर के मुखिया रणजीत कुमार संरक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग की साफ-सफाई व सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्य कार्यकर्ता छोटा बाबा खान के नेतृत्व में युवाओं की टोली गांव-गांव जाकर लोगों को इस पुनीत कार्य में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है।
आयोजन समिति की टीम
यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कार्यभार सौंप दिया गया है:
- मुख्यातिथि सूर्यघड़ा विधायक रामानंद मंडल
- अध्यक्ष: चंदन कुमार
- उपाध्यक्ष: मुकेश कुमार
- सचिव: नीलेश कुमार
- कोषाध्यक्ष: सुनील कुमार
सहयोगी सदस्य: बलराम सोनी, प्रीतम कुमार, संदीप कुमार और विवेक कुमार।
भक्तिमय होगा वातावरण
आयोजन समिति के अनुसार, कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। पीत वस्त्र धारण कर श्रद्धालु कलश लेकर जब गायत्री मंदिर से निकलेंगे, तो पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठेगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सुख, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश जाता है। समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस पावन कलश यात्रा में उपस्थित होकर पुण्य के सहभागी बनें।

