बिहार : किड्ज यूनिवर्सिटी स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, एकता और देशभक्ति के साथ मनाया गया वही समारोह की शुरुआत स्कूल की प्रचार्या अमरीन ज़ेबा के द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान की गूँज ने हर दिल को गर्व से भर दिया। छात्रों द्वारा भाषणों, भावपूर्ण देशभक्ति गीतों और जीवंत नृत्य प्रस्तुतियों से वातावरण स्वतंत्रता की भावना से सराबोर हो गया, जिसमें संघर्ष से लेकर संप्रभुता तक भारत की गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोटे छोटे बच्चो ने भाग लिया, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और एक स्वतंत्र भारत के नागरिक के रूप में हमारी जिम्मेदारियों को उजागर किया। शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों ने मिलकर लोकतंत्र, सद्भाव और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह अनगिनत वीरों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि हैं जिनके साहस ने हमें यह स्वतंत्रता प्रदान की।




