पटना : राजधानी पटना में फिर से एक एनकाउंटर हो गया। यह एनकाउंटर पुलिस और हत्याकांड के संदेही गुनहगार दिव्यांशु उर्फ अंशु के बीच हुई। इस मुठभेड़ में दिव्यांशु उर्फ अंशु के पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पहले विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर पटना एम्स रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ पटना के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र स्थित निसरपुरा लख के पास हुई। पुलिस ने स्पॉट से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, एक मोबाइल फोन और एक डोंगल बरामद किया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
पुलिस के मुताबिक दिव्यांशु पर 10 जुलाई को रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव निवासी बालू कारोबारी रामाकांत यादव की हत्या का इल्जाम है। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई थी। अब तक इस मामले में मंटू कुमार और बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया था। पूछताछ के दौरान दिव्यांशु का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से फरार था।
15 अगस्त को पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिव्यांशु को लखनऊ से गिरफ्तार कर पटना लाया गया। पूछताछ में उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार छुपाने की जानकारी पुलिस को दी। बरामदगी के लिए जब पुलिस उसे निसरपुरा नहर के पास लेकर गई, तो उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। चेतावनी देने के बावजूद न रुकने पर पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी। पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि दिव्यांशु पर हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उससे आगे भी पूछताछ की जाएगी।