पटना : हिजाब विवाद वाली आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद नौकरी जॉइन कर ली है. नुसरत की जॉइनिंग को लेकर अधिकारियों पर भी प्रेशर था, इसलिए उन्होंने सिविल सर्जन के पास ना जाकर सीधे विभाग पहुंचकर जॉइन किया. 20 दिसंबर जॉइनिंग की लास्ट डेट थी. इसे बढ़ाकर 31 दिसबंर किया गया. फिर इसे बढ़ाकर 7 जनवरी किया गया. मतलब, आज नुसरत के पास जॉइनिंग का आखिरी मौका था।
Advertisements

Advertisements
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसबंर को आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान नुसरत का हिजाब हटाया था. इसके बाद से नुसरत कहां हैं, इसे लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी।
