पटना : लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को उनके सफल और यशस्वी कार्यकाल पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
राज्यपाल हसनैन के राष्ट्रीय स्तर के अनुभव और दूरदर्शिता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उनका नेतृत्व बिहार के विकास, सुशासन और प्रशासनिक मजबूती को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में राजकीय गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिसमें सभी ने इस नए अध्याय का स्वागत किया।
Advertisements

