जमशेदपुर : कदमा थाना कांड संख्या 122/24, दिनांक 20 जुलाई 2024, धारा 406, 420 एवं 34 भादवि के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सलाम हरी दत्ता सिंह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायिक रिमांड में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में 4-5 आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर एक इनोवा कार के साथ धोखाधड़ी की थी। आरोपियों ने कथित रूप से इनोवा कार को फर्जी तरीके से बेच दिया था। इस मामले में कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपी सलाम हरी दत्ता सिंह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना और पुलिस की कार्रवाई के आधार पर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कार्रवाई में कदमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार पासवान की अहम भूमिका रही।

