नवादा : बिहार के नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की बड़ी बहन ने अपनी सौतेली मां और पिता पर पिंकी कुमारी को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पिता सोहर यादव और सौतेली मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
शादी की उम्र होने के बाद बढ़ी प्रताड़ना, बहन ने लगाए गंभीर आरोप……
मृतका की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पिंकी को शादी की उम्र होने के बाद से सौतेली मां लगातार प्रताड़ित करती थी। आरोप है कि शादी में होने वाले खर्च को लेकर सौतेली मां पिंकी को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसी क्रम में पिता और सौतेली मां ने कथित रूप से मिलकर उसे जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद बहन को नहीं दी सूचना……
आरोप है कि पिंकी की मौत के बाद परिजनों ने दिल्ली में रह रही उसकी बड़ी बहन को घटना की जानकारी तक नहीं दी और शव को श्मशान घाट की जमीन में दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुशबू ने धमौल पुलिस से संपर्क किया और मामले की जांच की मांग की।
पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव……
थाना प्रभारी हिमांशु कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शव को दफनाए जाने की जगह से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव निकालने के दौरान मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई, जिसके बाद जहर दिए जाने की आशंका और गहरा गई। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए पटना भेज दिया है।
विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज…..
करीब 24 घंटे बाद दिल्ली से गांव पहुंची खुशबू को शव सौंपा गया। इसके बाद रात में ही पिंकी का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।