नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, को-कन्वेनर सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने करीब 23 घंटे बाद रविवार सुबह रिहा कर दिया। तीनों को दिल्ली कैंट स्थित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार की शर्त पर उन्हें रिहा किया। तीनों ने ₹50 हजार का बेल बॉन्ड भी भरा. आपको बताते चले कि शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। इसी प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था।. प्रदर्शन के मद्देनजर 10 अक्टूबर को 250 से अधिक ट्रेनें रद्द किए जाने की खबर सामने आई। वहीं, दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद किए गए, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
