जमशेदपुर : ESIC जमशेदपुर के अधिकारियों सचित कुमार एवं रवि शंकर पर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़ी शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए ESIC क्षेत्रीय कार्यालय, नामकुम (रांची) की सतर्कता शाखा को सूचित किया है. शिकायत की आधिकारिक स्थिति के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को संबंधित कार्यालय को कार्रवाई एवं शिकायतकर्ता को उचित मार्गदर्शन देने के लिए सूचित किया गया था।

ब्रजवंदना फाउंडेशन ने इसे जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। फाउंडेशन ने कहा कि आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जांच की प्रगति से शिकायतकर्ता को अवगत कराने की अपील की गई है।
