सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार देर रात जिला समाहरणालय के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को निशाना बनाया। चोरों ने पहले बैंक के साइन बोर्ड की लाइट के तार काटकर अंधेरा किया और CCTV कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद रॉड से मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया।
Advertisements
Advertisements

हालांकि, आसपास लोगों की आवाजाही के कारण चोर बैंक के अंदर प्रवेश नहीं कर सके और बड़ी लूट की घटना टल गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने टूटा ताला देखकर पुलिस को सूचना दी. शाखा प्रबंधक कैलाश मंडल ने बताया कि मुख्य गेट का ताला टूटा है, लेकिन बैंक के अंदर किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
