जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक दुकान को लेकर ऐसा बवाल मचा कि मामला सीधे डकैती केस तक जा पहुंचा। हावड़ा ब्रिज (हेम सिंह बगान) के पास मंगलवार आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां मकान मालिक और किराएदार आमने-सामने आ गए. हालात इतने बिगड़ गए कि पूरी रात दोनों पक्ष दुकान के बाहर धरने पर जमे रहे, और तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इलाके में देर रात तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

किराएदार का आरोप : “डकैती हुई है!”…….
किराएदार सोनू अग्रवाल की पत्नी प्रीति ने मकान मालिक अमनदीप सिंह समेत अन्य पर डकैती का केस दर्ज कराया है. उनका दावा है कि वे पिछले 28 साल से ‘श्याम कार केयर’ चला रहे हैं और 23 मार्च तक दुकान उनके कब्जे में थी. लेकिन मंगलवार को जब वे पहुंचे तो दुकान का ताला बदला हुआ मिला, जिसके बाद मामला भड़क गया।
मालिक का पलटवार: “खुद खाली की दुकान, अब फिर कब्जा चाहता है!”……..
मकान मालिक ने किराएदार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 15 मार्च को सोनू अग्रवाल 5 लाख रुपए एडवांस वापस लेकर. 23 मार्च को अपनी मर्जी से दुकान खाली कर चुके थे. अब वे दोबारा दुकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
“आखिर चुप्पी क्यों?”…….
जब लोकतंत्र सवेरा की टीम ने गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन से इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, तो उन्होंने खुद को व्यस्त बताते हुए बात टाल दी और “बाद में बात करेंगे” कहकर कॉल काट दिया. इतने गंभीर मामले पर पुलिस आखिर खुलकर बोलने से क्यों बच रही है?
अब देखना होगा कि यह विवाद कानूनी लड़ाई में कौन भारी पड़ता है — मालिक या किराएदार ? फिलहाल, यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन चुका है।
