जमशेदपुर : टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही कार सवार युवक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद कार के दोनों टायर फट गए, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को रोककर उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

बताया जाता है कि कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई है. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार सवार युवक चेकिंग देखकर क्यों भागे और बरामद सामान किस उद्देश्य से रखा गया था। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
