जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर L-13 में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घर के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में एक वृद्ध महिला, एक महिला और एक युवक शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई।



सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीनों शव घर के अंदर पड़े मिले हैं। घटना हत्या है या कोई और मामला, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच कर रही है।
घटना के बाद एग्रिको इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है।



