नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में लापरवाही ने एक छात्र की जान ले ली। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एक छात्र की रविवार रात उस समय अपने घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, जब वह ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर संगीत सुनते हुए नृत्य कर रहा था। इस दौरान उसे छत के खत्म होने का अहसास नहीं रहा। वह लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ा। लड़के के घर की छत से नीचे गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
नोएडा सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाला सौमित्र विश्वास रविवार रात ईयरफोन लगाकर अपने घर की छत पर संगीत सुनते हुए नाच रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। डीपी शुक्ला ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल सौमित्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://fb.watch/o04zGFM-Zs/?mibextid=RUbZ1f
Advertisements

Advertisements

Advertisements

