जमशेदपुर : बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आज बैंक खुले हैं, इसलिए जिन ग्राहकों के बैंक से जुड़े जरूरी काम लंबित हैं, वे उन्हें आज ही निपटा लें। इसके बाद लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, ऐसे में आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए जरूरी काम समय रहते पूरा करना बेहतर होगा।
Advertisements
Advertisements

आज किन कामों को निपटा लें?……
नकद जमा और निकासी, चेक जमा/क्लियरेंस से जुड़े काम, पासबुक अपडेट, खाता खुलवाना या बंद करना, जरूरी दस्तावेज जमा करना, लोन से संबंधित कार्य, अन्य जरूरी बैंकिंग सेवाएं
जरूरी सलाह : बैंक जाने से पहले अपनी शाखा के खुलने-बंद होने का समय और छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें।
