JAMSHEDPUR-CRIME-BLAST : न लपड़… न थप्पड़… न झापड़… शहर में अब सिर्फ “चापड़” का आतंक!…. बजरंगनगर में ताबड़तोड़ चापड़बाजी 2 घायल, 1 की हालत नाजुक…. पढ़े पूरी खबर…. देखें VIDEO
जमशेदपुर : शहर में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब 24 घंटे के भीतर चापड़ से हमले की दूसरी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में बुधवार शाम वर्चस्व की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई, जहां दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ चापड़ चला और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 4:30 बजे बजरंगनगर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बंटी अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी राहुल सिंह उर्फ केला अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक चापड़ से हमला कर दिया। इस हमले में प्रकाश सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रकाश के दामाद सन्नी चौधरी अपने भाई सूरज चौधरी के साथ आकाश सिंह के घर पहुंचा। वहां दिखे आकाश सिंह पर भी ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर दिया गया। इस हमले में आकाश के सिर, छाती, पेट और पीठ पर गंभीर जख्म आए हैं। हालत बिगड़ने पर उसे टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
इससे पहले मंगलवार को भुइयांडीह के छायानगर में भी चापड़ से हमला हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, आकाश सिंह पर आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों पर भी केस दर्ज हैं। दोनों पक्षों ने गोलमुरी थाना में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है।
गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला इलाके में वर्चस्व कायम करने की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है।
क्या जमशेदपुर में अब “चापड़ गैंग” का राज शुरू हो चुका है? लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।