जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया. पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के लिए आम जनता से अपील की गई है. सोनारी थाना पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी हो, या मृतक के नाम-पता, पहचान अथवा परिजनों के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो, तो वे तत्काल सोनारी थाना पुलिस को सूचित करें।
पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी. शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है तथा पहचान होने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी. सोनारी थाना पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि समय पर दी गई सूचना से मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सकती है और परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद मिलेगी।
