रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। सामाजिक वेश-भूषा एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोग गाते-बजाते हुए सभा स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुर्मी समुदाय से जुड़े सभी 18 संगठनों के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभा में समाज के सभी वर्ग युवा, बुजुर्ग, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और सरकार के प्रति नाराजगी भी स्पष्ट रूप से सामने आई।
इस आंदोलन को समर्थन देने ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो अपने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि यह आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर कुर्मी समुदाय को संगठित होने से रोकने का प्रयास कर रही है। कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग वर्षों से चली आ रही है, जिस पर सरकार गंभीरत नहीं है। इस सरकार को विचार कर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस जनसभा में शीतल अहदार, नागेंद्र महतो, लम्बोदर महतो, जयमुनी महतो, शखीचंद महतो, राजेंद्र महतो, रामपदो महतो, रणधीर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, अमित महतो दिल्ली, जोशोदा देवी, सुषमा देवी, पार्वती देवी, ओमप्रकाश महतो, सोनालाल महतो, राजकिशोर महतो, हरिकृष्ण महतो, रंजीत महतो सहित हजारों की संख्या में सामाजिक अगुवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।