जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक के समीप शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने छिनतई की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन अपराधियों ने स्कूटी सवार भाई-बहन को ओवरटेक कर गिरा दिया और युवती के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बदमाश मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी स्नेहा कुमारी और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल सत्यम कुमार के पिता सुबोध सिंह ने बताया कि उनकी बेटी स्नेहा अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद अपने भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। रात करीब 10:30 बजे लिट्टी चौक से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों बदमाश भी बाइक समेत गिर पड़े।
गिरने के तुरंत बाद दो बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए स्नेहा के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। वहीं तीसरे बदमाश को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल भाई-बहन को स्थानीय लोगों के सहयोग से टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार दोनों बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में घटना को सुनियोजित छिनतई की वारदात माना जा रहा है।