जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा पुराना बस्ती, नीचे टोला में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के रिश्ते के भतीजे ने 12 जुलाई की रात इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत और पुलिस जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए जाने के बाद परसुडीह थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

शराब के नशे में घर पहुंचा था आरोपी…..
पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपी टुशतियू शराब के नशे में अपनी विधवा चाची के घर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
शिकायत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी…..
पीड़िता ने घटना की जानकारी परसुडीह थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर 21 जुलाई को परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी…..
पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संभावित ठिकाने की सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर टुश तियू को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच परसुडीह थाना के एसआई जेम्स एक्का कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

