जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसे 16 मार्च को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था और उसका इलाज चल रहा था।
मां की आंखों के सामने हादसा……
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मरीज की मां भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने उसे रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।
बीमारी को लेकर चर्चा……
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मरीज गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। अनौपचारिक रूप से एचआईवी और टीबी से पीड़ित होने की बातें सामने आ रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस जांच और सुरक्षा पर उठे सवाल…….
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि आखिर मरीज इतनी आसानी से चौथी मंजिल तक कैसे पहुंचा और वहां से कूदने में सफल कैसे हो गया।
इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 क्या वार्ड में पर्याप्त निगरानी थी?
👉 क्या मरीजों की मूवमेंट पर कोई नियंत्रण नहीं?
👉 इतनी बड़ी चूक के लिए जिम्मेदार कौन?
एमजीएम जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में इस तरह की घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि मरीजों की निगरानी और देखरेख पर भी सवाल खड़े करती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या सच्चाई सामने आती है और क्या प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।
