JHARKHAND-BREAKING : मुरी से जम्मूतवी जा रही ट्रेन पर लातेहार और डाल्टनगंज के बीच डकैतों ने बोला धावा.. ट्रेन अंदर फायरिंग फिर लूटपाट.. 7 से 8 की संख्या में थे डकैत
झारखंड : झारखंड में मुरी से जम्मूतवी जा रही ट्रेन पर लातेहार और डाल्टनगंज के बीच डकैतों ने धावा बोल दिया। घटना शनिवार रात 12 से 01 बजे के बीच की है। शनिवार रात 11:00 बजे लातेहार स्टेशन से 7-8 की संख्या में डकैत ट्रेन में सवार हुए थे। लातेहार और डाल्टनगंज के बीच जब ट्रेन रफ्तार में थी इसी दौरान यात्रियों से लूटपाट की गई। हथियारबंद डकैतों ने ट्रेन के S9 बोगी में लूटपाट करने के साथ महिलाओं से दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8-10 राउंड फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद चेन पुलिंग कर डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले उतरकर फरार हो गए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
वारदात के बाद ट्रेन जब देर रात डाल्टनगंज स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान 2 घंटे तक ट्रेन रुकी रही।लूटपाट के दौरान कई यात्री घायल भी हुए हैं। घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया जिसके बाद ट्रेन में सिक्योरिटी बढ़ाते हुए रवाना किया गया। रेलवे की टीम मामले की जांच में जुट गई है। डाल्टनगंज में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक यात्रियों से कितने पैसे और गहनों की लूट की गई है इस पर जानकारी नहीं मिली है। रेलवे की टीम लातेहार से डाल्टनगंज के बीच तलाश अभियान चला रही है। ट्रेन में घटना के वक्त कोई RPF टीम मौजूद थी या नहीं इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।