जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर गदरा स्थित गोकुल नगर के अंबेडकर नगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर राजा शर्मा के घर से करीब 60 हजार रुपये नकद समेत लगभग 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
परिवार के बाजार जाने के दौरान वारदात…..
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा शर्मा का पूरा परिवार 15 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे निजी कार्य से परसुडीह बाजार गया था। परिवार के सभी सदस्य शाम करीब पांच बजे वापस घर लौटे। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों को चोरी की जानकारी मिली. जांच करने पर घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
दिनदहाड़े चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…..
स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता और रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय घर को सुनसान पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस….
घटना की सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।