जमशेदपुर/कपाली : कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ. सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।

चुनाव से पहले अध्यक्ष मो परवेज सहित सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें दो उम्मीदवार मैदान में थे. मतदान में सभी 21 पार्षदों ने हिस्सा लिया। परिणाम घोषित होने पर मो शाबान को 12 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी हफीजुद्दीन अंसारी को 9 वोट प्राप्त हुए।
इस तरह मो शाबान ने 3 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाइयाँ दी जाने लगीं।
