जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पश्चिमी सिंहभूम का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। इस प्रमोशन के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है।

काम से बनाई पहचान……
डॉ. जुझार मांझी ने बेहद कम समय में एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली, तेज निर्णय लेने की क्षमता और प्रबंधन कौशल के चलते अस्पताल में कई नई व्यवस्थाएं लागू की गईं।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद……
उनकी नियुक्ति से पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा. बेहतर काम और मजबूत प्रशासनिक क्षमता के दम पर डॉ. जुझार मांझी को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
