जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास रहने वाले विकास शर्मा के घर में मंगलवार को महिलाओं ने घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान विकास शर्मा की बूआ संध्या शर्मा और भाभी आकांक्षा शर्मा को पीटा। इस दौरान महिलाओं ने संध्या शर्मा का बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद पुनः पिटाई की। इस घटना में संध्या शर्मा और आकांक्षा शर्मा घायल हो गयी। इससे काफी हंगामा हुआ। इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने मानगो थाना की पुलिस को की, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। घायल अवस्था में जब संध्या शर्मा और आकांक्षा शर्मा मामले की लिखित शिकायत करने मानगो थाना पहुंची, तो पुलिस ने शिकायत लेने से इंकार कर दिया।



बुधवार को पुनः संध्या शर्मा ने मामले की शिकायत मानगो थाना में की, लेकिन पुलिस द्वारा तत्परता नहीं दिखाने पर संध्या शर्मा मामले की शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंची। विकास शर्मा के अनुसार उक्त स्थल पर वे लोग वर्षों से रह रहे हैं, साथ में उनका चचेरा भाई भी रहता है। मंगलवार को मनोज चाई, उनके भाई भाजपा नेता विनोद सिंह अपने साथ 10 से 15 महिलाओं को लेकर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की। जबरन घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। इस दौरान उन्होंने बूआ संध्या शर्मा को जमीन पर गिरा दिया, उसके बाद मारपीट की। इसके अलावा भाभी आकांक्षा शर्मा के साथ भी मारपीट की। लोगों ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। सुबह में पुलिस पहुंची थी, तो पुलिस की मौजूदगी में मनोज चाई व अन्य लोगों ने तोड़-फोड़ की। पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर दोनों पक्ष में विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।
भाजपा नेता विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें विकास शर्मा के रिश्तेदार जयप्रकाश शर्मा का एक दुकान दो वर्ष पूर्व खरीदना था। दुकान बंद होने के बाद उन्होंने पीछे दीवार खड़ी कर दी थी। जयप्रकाश शर्मा ने ही घर की पीछे दरवाजे की बात कही थी, जिसके बाद हंगामा हुआ। विनोद सिंह ने कहा कि मारपीट नहीं हुई है।



