हजारीबाग : नीट पेपर लीक मामले में बुधवार शाम हिरासत में लिए गए हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक से सीबीआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है जबकि स्कूल के दो कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह प्रिंसिपल को लेकर चरही से हजारीबाग की ओर निकली। बताया गया है कि टीम गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल समेत छह लोगों को सीबीआई ने अपने साथ क्यों रखा है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

