जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक ने रविवार दोपहर गालूडीह एवं घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी, घाटशिला अंचल निरीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र के दागी अपराधियों, गुंडा एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध जुआ, लॉटरी, मादक पदार्थों के कारोबार और अवैध बालू खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने रात्रि के समय नेशनल हाईवे के साथ-साथ अंदरूनी क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

