दुमका : दुमका विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता बसंत सोरेन के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है। हालांकि, इस खबर को अफवाह बताते हुए लोगों से भ्रामक पोस्ट से बचने और किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करने की अपील की जा रही है. इस संबंध में लोगों से आग्रह किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी संवेदनशील खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें। बिना आधिकारिक पुष्टि के ऐसी खबरों को आगे बढ़ाने से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से सतर्क रहें और किसी भी खबर की पुष्टि के लिए आधिकारिक जानकारी तथा विश्वसनीय समाचार स्रोतों पर ही भरोसा करें। जिम्मेदारी का परिचय देते हुए भ्रामक सूचनाओं को फैलने से रोकने में सहयोग करें।

