चाईबासा : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज वन स्टॉप सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, हिमांशु जेना और अधिकार मित्र शामिल हुए। प्रतिभागियों को मानवाधिकार, मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और स्पॉन्सरशिप योजना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी गई।

अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने कहा कि मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए जनता की जागरूकता बेहद जरूरी है। वहीं वन स्टॉप सेंटर की कर्मी नलिनी मैडम ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और उनके कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में अधिकार और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।
