जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मानगो थाना कांड संख्या 145/26, दिनांक 08 जुलाई 2026, के तहत दर्ज मामले में आरोपी सोनू महतो उर्फ झंटू उर्फ रौनी (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू महतो, पिता शशिधर महतो, निवासी प्रताप परमानंद नगर, गुड़रुबासा, संकोसाई रोड नंबर-5, उलीडीह ओपी क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, उक्त कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 28 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
